Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 World Cup 2024: इस टूर्नामेंट का यह नौवां एडिशन होगा. भारत के सभी ग्रुप मैच सिलहट में खेले जाएंगे. भारत को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: May 5, 2024, 4:01 PM IST

Women’s T20 World Cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस साल तीन से 20 अक्टूबर तक बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट का यह नौवां एडिशन होगा. भारत के सभी ग्रुप मैच सिलहट में खेले जाएंगे. भारत को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. इसके बाद भारतीय टीम छह अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (IND vs PAK) से भिड़ेगी. भारतीय टीम तीसरा मैच नौ अक्टूबर को पहले क्वालीफायर से खेलेगी जिसका अभी फैसला नहीं हुआ है. टीम को अपना अंतिम ग्रुप मैच 13 अक्टूबर को छह बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से खेलना है.

वेस्टइंडीज ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम का ऐलान, T20I में डेब्यू नहीं करने वाले खिलाड़ी की भी एंट्री

मेजबान बांग्लादेश को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दूसरे क्वालीफायर के साथ रखा गया है.

आज क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीम तय होने के साथ मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दो टीम का फैसला होगा. आयरलैंड, यूएई, श्रीलंका और स्कॉटलैंड मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ में हैं. आयरलैंड की टीम आज पहले सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड से खेलेगी जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी आज ही होगा जिसमें यूएई की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. दोनों सेमीफाइनल अबु धाबी के सेख जायेद स्टेडियम में खेले जाएंगे.

आईसीसी ने कहा, ” टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 20 अक्टूबर को ढाका में होने वाले फाइनल से पहले 17 और 18 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बनाएंगी. ढाका और सिलहट में 19 दिन में कुल मिलाकर 23 मैच खेले जाएंगे, जरूरत पड़ने पर सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व दिन रखे गए हैं.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.