Womens World Cup Smriti Mandhana Eyes Special Records In Semifinal Have A Look
महिला वर्ल्ड कप- स्मृति मंधाना के पास सेमीफाइनल में कई नए रिकॉर्ड्स रचने का मौका, शान से लहराएंगी बल्ला
महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने उतरेगी. इस मैच में मंधाना ने अगर अपना बल्ला चलाया तो कई बड़े रिकॉर्ड्स पर उनका नाम होगा.
महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम गुरुवार को 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मैदान पर उतरने को तैयार है. भारतीय फैन्स उम्मीद लगाए हैं कि वह 7 बार की चैम्पियन टीम को इस बार अपना खिताब बचाने से रोककर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लेंगे.
लॉरा वॉल्वार्ट को पछाड़ने का मौका
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी उम्मीद टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर टिकी हैं. वह इस वर्ल्ड कप में पहले सेमीफाइल से पहले सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं. लेकिन साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट की 169 रनों की तूफानी पारी से दूसरे पायदान पर खिसक गईं. मंधाना को अगर वापस को खुद को पहले स्थान पर लाना है तो उन्हें आज कम से कम 105 रन बनाने होंगे. अगर वह ऐसा कर देती हैं तो वह कई रिकॉर्ड्स पर भी अपना नाम लिखेंगी.
किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बनने का मौका
इस वर्ल्ड कप में मंधाना अब तक खेली 7 पारियों में 60.83 की औसत से 365* रन बना चुकी हैं. इसमें अब तक एक शतक और दो हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. वह मिताली राज के रिकॉर्ड से अब सिर्फ 44 रन ही दूर हैं. अगर वह इस पारी में 45 रन बना लेती हैं तो वह मिताली राज के 2017 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जब उन्होंने 409 रन बनाए थे. मिताली अब तक किसी भी महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं. भारत की ओर से दूसरा नाम पूनम राउत का है, जिन्होंने 2017 महिला वर्ल्ड कप में ही 381 रन बनाए थे.
महिला वर्ल्ड कप में 100 रन बनाने के करीब
स्मृति मंधाना वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने से अब सिर्फ 76 रन दूर हैं. भारत की दो महिला खिलाड़ियों के नाम पहले से ही यह उपलब्धि दर्ज है. मिताली के नाम वर्ल्ड कप में 1321 रन दर्ज हैं. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर का नाम है, जो अब तक 1027* रन बना चुकी हैं.
कैलेंडर साल में सर्वाधिक रन
मंधाना पहले से ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. वह पहले ही एक कैलेंडर साल में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन चुकी हैं. उन्होंने इसी साल अब तक 21 मैच की 21 पारियों में 1293 रन बनाए हैं. इस साल वह अब तक 5 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम कर चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.