
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
मुंबई. वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) के पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है और उसने राउंड रॉबिन स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए पहला स्थान हासिल किया था. वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर रही है, जिसे राउंड रॉबिन स्टेड में 5 जीत और 4 हार का सामना करना पड़ा.
भारत ने यहां अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है. टीम इंडिया यहां 6 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज और 1 ऑलराउंडर के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी है. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यही फॉर्म्यूला अपनाया था, जो अब तक सही साबित हुआ है और ऐसे में यहां तेज गेंदबाजों को कुछ मदद होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका नहीं दिया है.
भारतीय कप्तान अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ना सही समझा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने भी श्रीलंका के खिलाफ खिलाए अपने प्लेइंग XI के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया है. टीम में कप्तान केन विलियमसन की पहले ही वापसी हो गई है, जिससे टीम को बैटिंग में मजबूती मिली है और रणनीति के स्तर पर भी उसकी ताकत बढ़ी है.
भारत: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (C), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (WK), मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.
बता दें भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर एक बार फिर 2011 वर्ल्ड कप जीत की यादें लेकर मैदान पर उतरी है. उसने साल 2011 में इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और अब वह अपना तीसरा खिताब जीतने से दो मैच दूर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.