SA vs NED: नीदरलैंड्स के ऊपर बजरंग बली का हाथ! मैच से पहले कप्तान Scott Edwards ने लिया हनुमान का आशीर्वाद

ICC World Cup 2023 South Africa vs Netherlands: नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका (SA vs NED) को कल धर्मशाला में 38 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. नीदरलैंड्स ने जैसे ही साउथ अफ्रीका को धूल चटाई, वैसी ही कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) की भगवान हनुमान मंदिर के दर्शन की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई.

Published date india.com Updated: October 18, 2023 4:52 PM IST
Scott Edwards, Hanuman Temple
Scott Edwards, Hanuman Temple

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में मंगलवार को साउथ अफ्रीका को हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका (SA vs NED) को 38 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. नीदरलैंड्स की टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई थी.

नीदरलैंड्स ने जैसे ही साउथ अफ्रीका को धूल चटाई, वैसी ही कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) की भगवान हनुमान मंदिर के दर्शन की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई. तस्वीर शेयर करते हुए स्कॉट ने लिखा, ” नजारे देखने के लिए आया था. शानदार!” कप्तान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. एडवर्ड्स ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर भी शेयर की है.

NED vs SA: नीदरलैंड्स ने किया World Cup का सबसे बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर रचा इतिहास

मैच की बात करें तो, डच टीम की इस जीत में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का अहम योगदान रहा. एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 200 रनों का ही लक्ष्य मिलेगा, लेकिन कप्तान स्कॉट ने 78 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 250 के करीब पहुंचा दिया. एडवर्ड्स और पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंतिम 10 ओवरों में लगभग 100 रन जोड़कर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया.

Scott Edwards ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन

इसके बाद गेंदबाजी में टीम ने कमाल की गेंदबाजी करते दुए अफ्रीकी टीम को 42.5 ओवर में ही ढेर कर दिया. नीदरलैंड्स की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इतिहास की यह पहली जीत है. कप्तान स्कॉट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.