नई दिल्ली. चहल को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया. हालांकि कई जानकारों का मानना था कि इस लेग स्पिनर को इस टीम का हिस्सा जरूर होना चाहिए था. चहल की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर्स में होती है लेकिन भारतीय टीम के सिलेक्टर्स ने इस प्रतिष्ठित टूर्नमेंट के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना.
भारतीय टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सभी मैच देख रहे हैं.’ चहल अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मुंबई के खिलाफ 16 अक्टूबर को हुए इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 30 रन दिए. इस मैच में हरियाणा ने DLS नियम से 8 रन से हरा दिया.
चहल ने कहा, ‘हमने अभी तक सभी मैच जीते हैं और हम टेबल पर सबसे ऊपर की जगह पर हैं. मैं इस बात को लेकर बहुत गौरवांवित हूं.’
चहल ने कहा, ‘हम नंबर वन टीम है और हर विभाग में बहुत अच्छा खेल दिखाया है. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में भी हमने बहुत बढ़िया खेल दिखाया है. हम बहुत अच्छी फॉर्म में हैं. खास तौर पर गेंदबाज और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भी अच्छे रंग में हैं.’
इंडिया.कॉम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर उनकी नजर में कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. चहल ने कहा, ‘भारत तो पक्का सेमीफाइनल में पहुंच रहा है. इसके अलावा और कौन सी टीमें होंगी इस पर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता. जिस तरह से टूर्नमेंट चल रहा है उसे देखकर सुनिश्चित नहीं हुआ जा सकता. जिस तरह से साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया और इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराया था. ऐसे में आप पक्का नहीं कर सकते. न्यूजीलैंड जिस तरह खेल रहा है वह भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.’
फाइनल के बारे में उन्होंने कहा, ‘भारत तो पक्का पहुंचेगा लेकिन दूसरी टीम कौन सी होगी यह मैं नहीं कर सकता. जिस तरह हम खेल रहे हैं हम पहुंच जाएंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.