कैसे खाली स्टेडियम? World Cup 2023 के मैचों में आए दर्शकों ने तोड़ा 2015 का रिकॉर्ड, देखें आंकड़ें

World Cup 2023: 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी भीड़ की उम्मीद है.

Published date india.com Published: October 13, 2023 4:09 PM IST
Fans during the match beween Indian and Afghanistan
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (एएनआई): बुधवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान प्रशंसक। (एएनआई फोटो)

World Cup 2023 beat 2015 crowd record: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 ओपनिंग मैच के बाद से लगातार इस टूर्नामेंट के दौरान दिख रहे खाली स्टेडियम में चर्चा का विषय बने हुए हैं. कुछ लोग इसके लिए बीसीसीआई के खराब मैनेजमेंट और टिकटिंग सिस्टम को दे रहे हैं, वहीं कई लोग इसे वनडे क्रिकेट के घटती लोकप्रियता का नतीजा मान रहे हैं. हालांकि असल आंकड़े सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीर से कहीं अलग है.

Also read: World Cup के बीच शुभमन गिल के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

भारत में हो रहे आईसीसी विश्व कप ने पहले ही 2015 विश्व कप की उपस्थिति के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पहले 10 दिनों में ही 2019 विश्व कप के फैंस अटेंडेस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है.

ICC के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए विश्व कप 2015 में कुल 6,23,247 लोग आए थे. जबति इंग्लैंड और वेल्स में 2019 विश्व कप में कुल 7,52,000 आधिकारिक उपस्थिति थी. स्टेडियम के आंकड़ों के अनुसार ICC वनडे विश्व कप 2023 के पहले नौ मैचों में ही 6,24,279 की कुल उपस्थिति दर्ज की गई है.

जबकि अभी भारत बनाम पाकिस्तान के साथ-साथ अभी 38 मैच और बाकी हैं जिनमें दर्शकों की संख्या दोगुनी हो जाएगी. उम्मीद है कि 2023 का टूर्नामेंट 2011 विश्व कप के 1.2 मिलियन प्रशंसकों के रिकॉर्ड को तोड़ देगा.

Also read: IND Vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच लिए बस कुछ घंटे बाकी, जानिए फ्री देखना तो क्या करे? जाने सभी डिटेल्स

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांकि 2023 विश्व कप में स्टेडियम खाली होने के बात करने वाले लोग पूरी तरह गलत नहीं हैं. दरअसल भारतीय स्टेडियमों की क्षमता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कहीं बेहतर है. ऐसे में बड़ी संख्या में फैंस की उपस्थिति भी स्टेडियम को पूरी तरह हाउसफुल नहीं बना पाती है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ओपनिंग मैच के लिए 1,32,000 की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, केवल 47,518 आधिकारिक उपस्थिति दर्ज की गई जो कि एक बहुत बड़ा नंबर है लेकिन ये अहमदाबाद के इस विशाल स्टेडियम का केवल 36% हिस्सा था. तो यहां बात केवल दृष्टिकोण की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.