वर्ल्ड कप सेमीफाइनल- ICC के मैच अंपायर और रेफरी तय, भारत के मैच में ये होंगे मैदानी अंपायर

वनडे वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल के लिए ICC ने अपने अंपयारों और मैच रेफरी की घोषणा कर दी है.

Published date india.com Published: November 13, 2023 4:42 PM IST
Rod Tucker
रोड टकर (बाएं), ICC अंपायर @icc

दुबई. वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने के बाद आईसीसी ने अपने मैच अधिकारियों की तस्वीर साफ कर दी है. इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुंबई में 15 नवंबर को, जबकि दूसरा कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा. रोड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में नितिन मेनन और रिचर्ड कैटलब्रो यह भूमिका निभाएंगे.

रोड टकर के लिए यह मैच और भी खास होगा. वह यहां अपने अंपायरिंग करियर का वनडे शतक पूरा करेंगे. टकर का यह 100वां वनडे इंटरनेशनल मैच होगा, जिसमें वह अंपायरिंग करते दिखाई देंगे. इस मैच में जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर और एंडी पाइक्राफ्ट मैच रैफरी की भूमिका निभाएंगे.

पहला सेमीफाइनल मुंबई में 15 नवंबर जबकि दूसरा कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर थे. ओल्ड ट्रैफर्ड पर मौसम से प्रभावित यह मुकाबला दो दिन चला था और इसे न्यूजीलैंड ने 18 रन से जीता था. टकर ने इस मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाई थी.

कैटलब्रो ने भी मौजूदा विश्व कप के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग का शतक पूरा किया. उन्होंने नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच 21 अक्टूबर को हुए मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी. वह लगातार तीसरे विश्व कप में सेमीफाइनल में अंपायर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

भारत के नितिन मेनन उनके साथ मैदानी अंपायर होंगे, जो पहली बार वर्ल्ड कप में अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं. क्रिस गफानी इस मैच में तीसरे अंपायर होंगे जबकि माइकल गफ चोथे अंपायर और भारत के जवागल श्रीनाथ मैच रैफरी की भूमिका में होंगे.

सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारी:

पहला सेमीफाइनल: भारत vs न्यूजीलैंड, 15 नवंबर, मुंबई

  • मैदानी अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और रोड टकर
  • तीसरा अंपायर: जोएल विल्सन
  • चौथा अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
  • मैच रैफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट

दूसरा सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, 16 नवंबर, कोलकाता

  • मैदानी अंपायर: रिचर्ड कैटलब्रो और नितिन मेनन
  • तीसरा अंपायर: क्रिस गफानी
  • चौथा अंपायर: माइकल गफ
  • मैच रैफरी: जवागल श्रीनाथ.

(एजेंसी: भााषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.