Who is Aashirwad Sooryavanshi: यूनिवर्स बेबी के नाम से मशहूर हो रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम इंडिया में डेब्यू की तैयारियों में जुटे हैं. इन दिनों वह भारत A के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड, इंग्लैंड और फिर एशियाई खेलों में भाग लेने जाएंगे. आईपीएल में वैभव अब सेट दिख रहे हैं इस बीच उनके छोटे भाई ने भी एक क्लब मैच में विस्फोटक शतक ठोककर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ने क्रिकेट अकैडमी ताजपुर के लिए खेले एक मैच में सिर्फ 87 बॉल पर 103 रन ठोक दिए.
इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 1 छक्का भी जमाया. इस मैच में उन्होंने 118.39 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. अपना भाई का यह जलवा देखकर वैभव सूर्यवंशी भी फूले नहीं समाए. उन्होंने श्रीलंका से ही उन्हें खास अंदाज में बधाई भेज दी. वैभव ने आशीर्वाद की शतक जमाने के बाद अभिवादन स्वीकार करते हुए पल की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई भेंट की. वैभव ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है.
इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद की तस्वीर के ऊपर आशीर्वाद का स्कोरकार्ड भी साझा किया है. आशीर्वाद ने इस पारी में जो हेल्मेट पहना हुआ है, उसे देखकर साफ झलक रहा है कि वह भारतीय टीम में खेलने का सपना लेकर अपने मिशन पर निकल पड़े हैं. उन्होंने वाइट जर्सी के साथ नीले रंग का हेल्मेट पहना हुआ है, जिस पर BCCI का लोगो और उसके ऊपर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा है.
कहा जा सकता है कि यह हेल्मेट उन्हें वैभव ने ही गिफ्ट किया होगा, जो भारत A और अंडर 15, अंडर 19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वैभव हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ सिर्फ 80 बॉल में 175 रन ठोककर भारत चो चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.
इसके बाद इस सीजन उन्होंने आईपीएल में अपने नाम का डंका बजा दिया. वह इस सीजन इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस लीग में 776 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (72 सिक्स) जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.