WPL 2023 : अंजुम, वेदा, जहीर खान, आकाश चोपड़ा कवरेज पैनल में होंगे शामिल

उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के प्रसारकों वायाकॉम18 ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंजुम चोपड़ा, वेदा कृष्णमूर्ति, जहीर खान और आकाश चोपड़ा टूर्नामेंट के अपने कवरेज में प्रमुख नामों में शामिल होंगे.

Published date india.com Published: March 4, 2023 4:34 PM IST
WPL 2023 : अंजुम, वेदा, जहीर खान, आकाश चोपड़ा कवरेज पैनल में होंगे शामिल
WPL 2023: Anjum, Veda, Zaheer Khan, Aakash Chopra among others in coverage panel

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्रसारकों वायकॉम18 ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra), वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy), जहीर खान (Zaheer Khan) और आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) 4 से 26 मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट के कवरेज में शामिल होंगे. डब्ल्यूपीएल के लिए विशेषज्ञ पैनल के अन्य सदस्यों में पूनम राउत, रीमा मल्होत्रा, नताली जर्मनोस, केट क्रॉस, मेल जोन्स, वेंकटेश प्रसाद, पार्थिव पटेल, सबा करीम, प्रज्ञान ओझा और अभिनव मुकुंद शामिल हैं.

डब्ल्यूपीएल सीजन के पहले मैच में 4 मार्च को गुजरात जाइंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट को अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में जियोसिनेमा पर मुफ्त में प्रस्तुत किया जाएगा.

टीवी पर प्रशंसक स्पोर्ट्स18-1 एसडी और एचडी पर अंग्रेजी और तेलुगु में, स्पोर्ट्स18 खेल पर हिंदी में, कलर्स कन्नड़ सिनेमा पर कन्नड़ में और कलर्स तमिल पर तमिल में लाइव एक्शन देख सकते हैं.

डब्ल्यूपीएल में, पांच टीमों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वारियर्ज और गुजरात जायंट्स शामिल हैं. टूर्नामेंट में कुल 22 मैच होंगे, जिसमें फाइनल 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.