'ई साला कप नामदु'... स्मृति मंधाना के इस शब्द को सुनकर फैंस का दिल हुआ गदगद

RCB vs DC WPL 2024 Final: बैंगलोर की टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में चौथे नंबर पर रही थी और आठ में से केवल दो ही मैच जीत पाई थी. लेकिन दूसरे सीजन में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर खिताब जीत लिया.

Published date india.com Updated: March 18, 2024 8:13 AM IST
RCB vs DC Final: 'ई साला कप नामदु'... स्मृति मंधाना के इस शब्द को सुनकर फैंस का दिल हुआ गदगद
Smriti Mandhana

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का खिताब जीतने के बाद कहा कि पहले सीजन में खराब प्रदर्शन ने उन्हें और उनकी टीम को बहुत कुछ सिखाया. उन्होंने लगातार सपोर्ट करने के लिए टीम मैनेजमेंट और फैंस को धन्यवाद दिया. एलिस पैरी की एक और शानदार पारी और स्पिनर श्रेयंका पाटिल और सोफी मोलिनक्स की शानदार बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदकर अपना पहला महिला प्रीमियर लीग (WPL) खिताब जीत लिया.

बैंगलोर की टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में चौथे नंबर पर रही थी और आठ में से केवल दो ही मैच जीत पाई थी. लेकिन दूसरे सीजन में टीम ने कमाल की वापसी की और एलिमिनेटर में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हरकार फाइनल में प्रवेश कर लिया.

फाइनल में भी आरसीबी ने कमाल का खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को धराशायी कर दिया. खिताबी जीत के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि खिताब जीतने की भावना अभी तक घर में नहीं आई है और वह इसे व्यक्त करने का सही तरीका नहीं ढूंढ पा रही हैं.

पहला WPL खिताब जीतने पर विराट कोहली ने RCB कप्तान स्मृति मंधाना को दी बधाई

मंधाना ने कहा, ” भावनाएं अभी भी अंदर नहीं आई हैं. मेरे लिए इस पल को बयां करना मुश्किल है. एक बात मैं कहूंगी कि मुझे इस टीम पर गर्व है. हमारा बेंगलुरु लेग वास्तव में अच्छा था. हम दिल्ली आए और दो बार करारी हार हुई. हमने इसी बारे में बात की कि हमें सही समय पर कदम उठाने की जरूरत है. ये टूर्नामेंट सही समय पर चरम पर पहुंचने वाले हैं. पिछले साल की असफलता ने हमें हमें बहुत कुछ सिखाया. क्या गलत हुआ, क्या सही हुआ. प्रबंधन ने बस इतना कहा कि यह आपकी टीम है आप ही इसे अपने तरीके से बनाएं.”

कप्तान ने कहा, ” उन्हें सलाम. आरसीबी के लिए, यह बहुत मायने रखता है. मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली नहीं हूं, पूरी टीम ने मिलकर ट्रॉफी जीती है. मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो मैं जो महसूस करती हूं उसके बारे में बात करूं. यह शायद शीर्ष पांच में है. जाहिर तौर पर विश्व कप इसमें शीर्ष पर होगा. यह फैंस के लिए एक संदेश है. एक बयान जो हमेशा सामने आता है वह है ई साला कप नामदे. अब यह ई साला कप नामदु है. कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन फैंस के लिए इसे कहना महत्वपूर्ण था.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

DC vs RCB: श्रेयांका पाटिल, एलिस पेरी के शानदार प्रदर्शन के दम पर RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा WPL 2024 फाइनल जीता

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 64 रन की तेजतर्रार साझेदारी कर डाली. ऐसा लग रहा था कि दिल्ली आज बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन सोफी मोलिनक्स ने एक ही ओवर में शेफाली वर्मा (44), जेमिमा रोड्रिग्स (0) और एलिस कैप्सी (0) को आउट करके मैच को बैंगलोर की तरफ मोड़ दिया. मोलिनक्स के बाद श्रेयांका पाटिल ने चार विकेट लेकर दिल्ली का दिल तोड़ दिया और उसे 18.3 ओवर में 113 रन पर ही ढेर कर दिया.

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने सोफी डिवाइन (27 गेंदों में 32 रन, पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन) की मदद से पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की. हालांकि, बीच के ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने आरसीबी की कड़ी परीक्षा ली और कप्तान स्मृति मंधाना (39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 31 रन) अहम समय पर आउट हो गईं, जिससे आरसीबी का स्कोर 15 ओवर में 82/2 हो गया.

लेकिन एलिस पैरी (37 गेंदों में 35*, चार चौकों की मदद से) और ऋचा घोष (14 गेंदों में 17*, दो चौकों की मदद से) ने तीन गेंद शेष रहते बैंगलोर को आठ विकेट से जीत दिला दी और अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बना दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.