WPL Auction 2026 DC Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों पर दिखाया भरोसा, देखिए ऑक्शन के बाद टीम के स्‍क्‍वाड में कौन- कौन हुआ शामिल?

Delhi Capitals Squad WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. 27 नवंबर को दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी. फैंस की सबसे ज्यादा नजर दिल्ली कैपिटल्स पर थी

Published date india.com Updated: November 27, 2025 9:46 PM IST
DC WPL 2026
DC WPL 2026

WPL 2026 Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. 27 नवंबर को दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी. फैंस की सबसे ज्यादा नजर दिल्ली कैपिटल्स पर थी, क्योंकि टीम अब तक खेले गए तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत पाई. फिर भी टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में है. आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम कैसी दिखती है और किस खिलाड़ी पर कितना भरोसा जताया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स इस ऑक्शन में 5.70 करोड़ रुपये के बड़े पर्स के साथ उतरी. टीम ने मेगा ऑक्शन में कई अहम खिलाड़ियों पर जोरदार बोली लगाई, ताकि अपनी टीम को मजबूत बनाकर अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सके और पहली बार WPL का खिताब जीत पाए.

रिटेन किए गए प्लेयर

  • जेमिमा रोड्रिग्स – 2.2 करोड़ रुपये
  • शैफाली वर्मा- 2.2 करोड़ रुपये
  • एनाबेल सदरलैंड- 2.2 करोड़ रुपये
  • मारिजेन कप्प- 2.2 करोड़ रुपये
  • निकी प्रसाद- 50 लाख रुपये

WPL नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

  • लौरा वोलवार्ट – 1.10 करोड़ रुपये
  • शिनेल हेनरी- 1.30 करोड़ रुपये
  • श्री चरणी- 1.30 करोड़ रुपये
  • स्‍नेह राणा – 50 लाख रुपये
  • लिजेल ली- 30 लाख रुपये
  • तानिया भाटिया- 30 लाख
  • दीया यादव- 10 लाख रुपये
  • ममता माडीवाला- 10 लाख रुपये
  • नंदनी शर्मा – 20 लाख रुपये
  • लूसी हेमिल्टन- 10 लाख रुपये
  • मीनू मनी- 40 लाख रुपये

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍क्‍वाड

जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ाने कप, निकी प्रसाद, श्री चरनी, चिनेल हेनरी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, लिज़ेल ली, नंदनी शर्मा, दिया यादव, लूसी हैमिल्टन, मड़िवाला ममता

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.