AUS vs IND: 'सीधा नाम लिख दो...', रोहित और विराट पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, क्या कहेंगे फैंस

Rohit Sharma and Virat Kohli 2027 World Cup: क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे? यह सवाल कई फैंस के दिल में है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के ताजा बयान ने इस पर विराम लगाने का काम किया है. गावस्कर ने कहा है कि अगर ये दोनों उपलब्ध रहते हैं तो बेशक, ये वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्होंने बीसीसीआई से कहा है कि इस वर्ल्ड कप के लिए इनका नाम पहले ही लिख देना चाहिए.

Published date india.com Published: October 27, 2025 9:16 AM IST
sunil gavaskar statement on rohit Sharma virat kohli in 2027 world cup
sunil gavaskar statement on rohit Sharma virat kohli in 2027 world cup

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को भले ही हार मिली हो लेकिन सिडनी में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी ने फैंस का दिल खुश कर दिया. इसके साथ ही यह उम्मीद भी बढ़ा दी कि भारतीय क्रिकेट के ये दो महान बल्लेबाज 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के पक्के दावेदार हैं. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित और विराट ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है. सिडनी में शनिवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया था.

गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का उपलब्ध रहना ही यह दिखाता है कि ये वनडे सेटअप के लिए अपना दावा बनाए रखने को लेकर गंभीर हैं. और वर्ल्ड कप के खिताब के लिए एक और कोशिश करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- लंबे ब्रेक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में कैसे कामयाब हुए रोहित! हिटमैन ने बताया- क्या कर रहे थे फील

‘2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं रोहित-विराट’

सुनील गावस्कर ने समाचार चैनल इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, जैसे ही इन दोनों ने इस दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया उससे यह सबित हो गया कि वे 2027 के वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, अब और वर्ल्ड कप के बीच चाहे जो हो जाए. चाहे वे रन बनाएं या नहीं, जिस तरह की क्षमता और अनुभव वे लेकर आते हैं, अगर वे उपलब्ध रहे तो वे बेशक टीम का हिस्सा होंगे.

‘आप सीधा इनका नाम लिख दीजिए’

गावस्कर ने आगे कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म वर्ल्ड कप के लिए इनकी दावेदारी को सिर्फ मजबूत ही करती है. उन्होंने कहा, इस तरह की फॉर्म के साथ आप उनका नाम साउथ अफ्रीका में 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की टीम में सीधा लिख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसे भी पढ़ें- विराट कोहली ने ठोका 75वां अर्धशतक… टूट गया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

sunil-gavaskar-quote-on-rohit-virat

sunil-gavaskar-quote-on-rohit-virat

आखिरी वनडे में रोहित ने लगाई सेंचुरी

रोहित शर्मा पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन ऐडिलेड में 73 और सिडनी में उन्होंने 121 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं विराट कोहली की शुरुआत अपेक्षाकृत ज्यादा खराब रही. वह पहले दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए. हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 74 रन की पारी खेली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 237 रन के टारगेट को सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि पहले दो मैच जीतकर मेजबान टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.