आज महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत चाहेगा भारत, वजह खास है

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की किस्मत की चाबी अब पाकिस्तान के हाथ में है. अगर पाकिस्तान की टीम आज न्यूजीलैंड को हरा दे तो भारत अंतिम 4 में होगा.

Published date india.com Published: October 14, 2024 9:39 AM IST
INDw vs PAKW
भारत vs पाकिस्तान @PCBX

नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई. टू्र्नामेंट में यह उसकी दूसरी हार है और उसका ग्रुप स्टेज का कार्यक्रम यहीं खत्म हो गया है. भारत ने यहां 4 मैच खेलकर दो में हार और दो में जीत दर्ज की. अंतिम 4 में पहुंचने के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना था. लेकिन भारतीय टीम 9 रन से हार गई और अब अंतिम 4 में पहुंचने की उसकी उम्मीद अगर-मगर में फंस गई है. अगर सोमवार को पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर कर दे तो यह भारत के लिए भी जैकपॉट होगा. ऐसे में आज हर भारतवासी चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के जीतने की उम्मीद करेगा.

वैसे टू्र्नामेंट में पाकिस्तान के सफर की बात करें तो उसने अब तक खेले 3 मैचों में 1 जीत और 2 में हार मिली है. उसने श्रीलंका को हराकर अपने सफर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा और वह भी अंतिम 4 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. लेकिन अगर आज वह अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह भारत की मदद कर सकता है. हालांकि अगर पाकिस्तान कुछ ज्यादा ही कमाल करता है वह खुद भी अंतिम 4 में पहुंच सकता है.

अगर पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को यहां कम से कम 54 रनों या इससे ज्यादा से हरा दे या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 56 गेंदें या इससे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज कर ले तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान की टीम खुद अंतिम 4 में क्वॉलीफाई कर लेगी. दूसरी ओर अगर वह इससे कम में न्यूजीलैंड को हराती है तब भारत का नेट रन रेट बेहतर होगा और वह अंतिम 4 में पहुंचने की हकदार होगी.

और अगर मैच में ये दोनों ही बातें नहीं हो पाती हैं तो फिर न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ बहुत आराम से क्वॉलीफाई करेगी. क्योंकि तब उसके 6 अंक हो जाएंगे. न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक भारत और श्रीलंका को मात दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. ऐसे भारतीय क्रिकेट फैन्स तो यही दुआ कर रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम आज टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई ले और सेमीफाइनल में भारत के लिए दरवाजे खोल दे. सोमवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.