दुबई: ऑस्ट्रेलिया ने हेगले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड (AUS vs NZ 2nd Test) को तीन विकेट से हरा दिया. कंगारुओं ने इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली. कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लेटेस्ट डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 12 मैचों में अब तक 8 जीते हैं और इससे अब टीम के कुल 90 अंक हो गए हैं. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पॉइंट्स परसेंटेज 59.09 का था जोकि क्राइस्टचर्च में जीत के बाद अब 62.50 हो गए हैं.
WTC चक्र में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें जून 2025 को लॉर्ड्स में फ़ाइनल खेलेंगी. भारत पिछले दोनों चक्र में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन 2021 में उन्हें न्यूजीलैंड और 2023 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद भारत की बादशाहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई थी और वो अभी भी पहले ही पायदान पर कायम है. सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम छह मैचों में तीन जीत और इतने ही हार के बाद 50.00 जीत प्रतिशत लेकर तीसरे नंबर पर है. वहीं, बांग्लादेश चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है.
Australia jump to second on the #WTC25 standings after sneaking past New Zealand in Christchurch 🙌
More from #NZvAUS 👇https://t.co/wBF1Hyk0zY
— ICC (@ICC) March 11, 2024
भारतीय टीम इस समय वनडे और टी20आई रैंकिंग में भी नंबर एक पर बनी हुई है. टीम इंडिया के पॉइंट्स परसेंटेज 68.51 है और उसने नौ मैचों में छह जीत हासिल की हैं. भारत ने अपने इस चरण में दो मैच हारे हैं और कुछ ड्रॉ खेले हैं. हैदराबाद में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम WTC अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन लगातार तीन मैच जीतने के बाद वे नंबर एक पर पहुंच गए हैं. भारत ने WTC चक्र में नौ मैचों में छह जीते, दो हारे और एक ड्रॉ खेला है.
WTC अंक सिस्टम के तहत जो टीम टेस्ट जीतती है उसको 12 अंक मिलते हैं, टाई पर छह अंक, ड्रॉ पर चार अंक और हारने पर कोई अंक नहीं मिलता है. टीमों की रैंक जीत प्रतिशत के अनुसार तय होती हैं क्योंकि हर टीम WTC चक्र में अलग-अलग संख्या में मैच खेलती हैं. धीमी ओवर रेट के कारण अंक भी कटते हैं. यही वजह है कि तीन टेस्ट जीतने के बाद भी इंग्लैंड के 21 अंक हैं. आठ टेस्ट खेलकर इंग्लैंड 17.5 जीत प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.