
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
लंदन: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. कप्तान पैट कमिंस ने ओपनिंग के लिए मार्नस लाबुशेन को उस्मान ख्वाजा के साथ चुना है. कमिंस को उम्मीद है कि 30 साल के लाबुशेन डेविड वॉर्नर की जगह लंबे समय तक ओपनिंग कर सकते हैं.
हालांकि, लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में कभी ओपनिंग नहीं की है. दिसंबर 2022 के बाद से उनके नाम सिर्फ एक टेस्ट शतक है, और इस महीने की शुरुआत में काउंटी टीम ग्लैमॉर्गन के लिए खेले गए दो मैचों में भी वे कुछ खास नहीं कर पाए थे.
वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने स्कॉट बोलैंड को पछाड़कर तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिचेल स्टार्क और कमिंस का साथ देने की जगह बनाई है। बताया जा रहा है कि इस फैसले पर काफी सोच-विचार किया गया था. हेजलवुड ने दिसंबर में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से कोई लाल गेंद का मैच नहीं खेला है.
वहीं, बोलैंड ने उस सीरीज के बाकी मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाई थी और सिडनी में सीरीज के आखिरी मैच में 10 विकेट लेकर प्रभावित किया था. इस बीच, हेजलवुड ने पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल जीता और 4 जून की रात को ही लंदन पहुंचे.
बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले सैम कोन्स्टास को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. सैम कोनस्टास ने भारत के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी से प्रभावित किया था, खासकर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उन्होंने कई आकर्षक शॉट लगाए थे.
ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी टीम में जगह मिली है. उनके साथ कैमरून ग्रीन भी खेलेंगे, जो अक्टूबर 2024 के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. ग्रीन को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था और उन्होंने अक्टूबर में सर्जरी कराने का फैसला किया था. अब वह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं और ग्लॉस्टरशायर के साथ अपने काउंटी कार्यकाल के दौरान तीन शतक लगाकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतर रहे हैं.
वहीं, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में 3 तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे, इनमें मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी भी शामिल हैं. तेज गेंदबाज डेन पैटरसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है.
Most Test Centuries in ENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेलटन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहाम, काइल वेरेने, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.