नई दिल्ली: शामार जोसेफ के सात विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच (Australia vs West Indies 2nd Test) में ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हरा दिया. वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया में 27 साल में पहली बार जीत मिली है. जोसेफ ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 68 रन देकर सात विकेट लिए और आस्ट्रेलिया को 207 रन पर आउट कर दिया. सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 146 गेंद में 91 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंकतालिका (Updated ICC World Test Championship Points Table) में घाटा हो गया है. कंगारुओं की हार का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
डे-नाइट टेस्ट में पहली बार मिली हार के बाद डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रलियाई टीम का जीत प्रतिशत कम हुआ है. हालांकि कंगारू अभी भी पहले नंबर पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ICC WTC Points Table 2023-25 में अब तक छह जीते हैं और तीन हारे हैं. दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम का जीत प्रतिशत 61.11 था, जो अब घटकर 55 फीसदी रह गया है.
भारतीय टीम अभी दूसरे नंबर बरकरार है. भारत डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट्स टेबल में अब तक दो जीता है और एक हारा है. टीम 54.16 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे पायदान पर है. भारतीय टीम अभी हैदराबाद में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट्स टेबल 2023-25 में अभी साउथ अफ्रीका तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और बांग्लादेश की टीम पांचवें नंबर पर है. तीनों टीमों का जीत प्रतिशत अभी 50-50 फीसदी है. पाकिस्तान छठे स्थान पर है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार पिंक बॉल टेस्ट में किसी टीम के खिलाफ हारी है. इस जीत से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है. कैरेबियाई टीम अब आठवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, इंग्लैंड की टीम अब सातवें से आठवें पायदान पर खिसक गई है. श्रीलंका ने इस चक्र में अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है.
The #WTC25 standings after the thriller at Gabba 🤩
How the last day panned out 👉 https://t.co/Wr2E7BT0XW pic.twitter.com/SnbP9uOzeF
— ICC (@ICC) January 28, 2024
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया (Australia vs West Indies) में अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल एक में जीत, 115 में हार मिली है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब कंगारू कोई डे-नाइट टेस्ट मैच हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले, 2015 से लेकर 2022 तक अपने सभी पिंक बॉल टेस्ट (Pink ball Test Results by Australia) मैच जीते थे. वहीं, वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 1997 के बाद से यह पहली टेस्ट जीत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.