ICC Rankings- एक ही पारी से यशस्वी जायसवाल की बल्ले बल्ले, अक्षर पटेल भी टॉप 10 में

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों को अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका मिला है. जायसवाल और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कैटिगरी में टॉप 10 में शामिल हुए हैं.

Published date india.com Published: January 17, 2024 6:10 PM IST
Yashasvi Jaiswal T20i @PTI
यशस्वी जायसवाल @PTI

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को अपने पहले ही मैच से ICC रैंकिंग में धमाल मचाने का मौका मिल गया, जबकि युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पहले दो मैचों में शानदार बॉलिंग के बाद बॉलरों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अपना सिक्का साबित किया है. अक्षर भी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गए हैं. ICC द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में अक्षर पटेल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 5वें पायदान पर पहुंच गए, जबकि इंदौर में 68 रनों की पारी खेलने वाले जायसवाल भी छठे पायदान पर पहुंच गए हैं.

भारतीय टीम अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके पहले दो मैचों में उसे जीत मिली है और वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. अक्षर पटेल ने दोनों मैचों में 2-2 विकेट हासिल किए. इससे वह ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी 2 पायदान के उछाल के साथ 16वें स्थान पर पहुंचे हैं.

जायसवाल को पहले टी20I मैच में मौका नहीं मिला था. लेकिन उन्हें इंदौर में शुभमन गिल की जगह मौका मिला तो बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 34 गेंदों में 68 रन की पारी खेल दी. इसका फायदा उन्हें ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी हुआ, जिसमें उन्होंने 7 पायदान की उछाल हासिल की. अब अक्षर की तरह वह भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. वहीं बायें हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे लगातार 60 और 63 रन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 265वें स्थान से उछलकर 58वें स्थान पर काबिज हो गए.

इस टी20 सीरीज में सिर्फ पहले मैच में खेले शुभमन गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 पायदान के फायदे से 60वें स्थान, जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा 3 पायदान के फायदे से संयुक्त 61वें स्थान पर बने हुए हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 4 पायदान के उछाल से 21वें स्थान पर पहुंच गए.

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में नजीबुल्लाह जदरान (46) और मोहम्मद नबी (54) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ. न्यूजीलैंड के फिन एलेन पाकिस्तान के खिलाफ 34 और 74 रन की पारियों से बल्लेबाजी रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि उनके साथी टिम साउदी गेंदबाजी सूची में आठ पायदान के लाभ से 18वें नंबर पर पहुंचे. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतकों से एक पायदान का फायदा हुआ, जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.