
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. युवा खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से रौंद दिया. इस सीरीज के खात्मे के साथ युवा खिलाड़ियों की टी20 रैंकिंग में भी उछाल आया है. युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल यहां सिर्फ अंतिम 3 मैचों के लिए ही उपलब्ध थे और उन्होंने 3 पारियों में 141 रन ठोककर 4 पायदान की उछाल हासिल की है, जिसकी बदौलत वह टॉप 10 में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं, वह अब नंबर 1 पर मौजूद ट्रेविस हेड और नंबर 2 पर बरकरार भारत के सूर्यकुमार यादव से ज्यादा पीछे नहीं हैं.
इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे इसके बूते उन्हें 36 पायदान का उछाल हासिल हुआ. अब वह 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 5 पारियों में 170 रन ठोके. बल्लेबाजों की टी20 रैंकिं में गिल टॉप पर मौजूद भारतीय बल्लेबाजों में चौथे खिलाड़ी हैं.
India players rise in the latest ICC Men’s Player Rankings after T20I series win in Zimbabwe 📈 https://t.co/cgUD1BKQp7
— ICC (@ICC) July 17, 2024
उनसे आगे यहां सूर्यकुमार यादव, जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ हैं. गायकवाड़ को यहां 1 पायदान का नुकसान हुआ है. टी20 रैकिंग में बॉलिंग की बात की जाए तो भले जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ सीरीज हार गई लेकिन यहां शानदार बॉलिंग करने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी को 11 पायदान का लाभ हुआ है. वह अब 44वें पायदान पर आ गए हैं.
उन्होंने भारत के खिलाफ 6 विकेट अपने नाम किए. वॉशिंग्टन सुंदर 36 पायदान ऊपर चढ़कर 46वें, जबकि मुकेश कुमार 21 पायादन की उड़ान भरकर 73वें पायदान पर पहुंचे है. बॉलिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर आदिल रशीद नंबर 1 पर बरकरार हैं. ऑलराउंडर्स की सूची में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को एक पायदान का फायदा हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.