T20 वर्ल्ड कप: माइकल वॉन की भारत को सलाह, विराट कोहली को ओपनिंग से हटाओ

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि इस टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग स्लॉट से विराट कोहली को हटाकर नंबर 3 पर खिलाएं. आप इस युवा बल्लेबाज को बाहर नहीं बिठा सकते.

Published date india.com Published: June 18, 2024 11:58 AM IST
Virat Kohli T20WC
विराट कोहली @Twitter

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम का अगला पड़ाव वेस्टइंडीज में आ गया है और अब भारतीय टीम के बैटिंग क्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली (Virat Kohli) नंबर 3 पर और ओपनिंग में यहां यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ओपनिंग पर दिखाई दे सकते हैं. कम से कम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) तो टीम इंडिया को यही सलाह दे रहे हैं. वॉन ने कहा कि भारत को यहां शिवम दुबे को प्लेइंग XI से हटाकर जायसवाल को मौका देना चाहिए.

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि आप जायसवाल जैसे बेखौफ क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग XI से बाहर नहीं रख सकते. आपको यहां रोहित के साथ उनसे ओपनिंग करवानी चाहिए और नंबर 3 पर विराट कोहली को खिलाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत भले अमेरिका में नंबर 3 पर खेल रहे थे. यह एक सही आइडिया था लेकिन अब यहां परिस्थितियां बदल गई हैं और उन्हें फिर से नंबर 5 पर ही आजमाना चाहिए.

वॉन ने नंबर 4 का भले जिक्र नहीं किया लेकिन वह यहां सूर्यकुमार यादव के साथ ही फिट हैं. माइकल वॉन क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के एक शो में यह चर्चा कर रहे थे. उन्होंने यहां कहा, ‘मैं जायसवाल को पसंद करता हूं, मैं चाहता हूं कि वह ओपनिंग पर बैटिंग करे. विराट और रोहित नंबर 3 पर हों. मुझे इसकी चिंता नहीं है कि कौन का राइडहैंड बल्लेबाज नंबर 3 पर जाता है. शिवम दुबे नंबर 5 खेल रहे हैं लेकिन कैरेबियाई परिस्थितियों में मैं यहां ऋषभ पंत को इस नंबर पर खिलाना चाहूंगा. यशस्वी सही मायने में अद्भुत खिलाड़ी हैं और वह बहुत शानदार बल्लेबाज हैं. मैं उन्हें प्लेइंग XI में लाना चाहूंगा.’

वॉन ने यहां कहा कि भारत ने इससे पहले अतीत में पर्याप्त लेफ्टहैंड बल्लेबाजों को न रखकर गलतियां की हैं. मैं इस बात को पसंद करता हूं कि भारत ने यहां लेफ्टहैंड बल्लेबाजों को जगह दी है. तो मैं समझ सकता हूं कि यहां लेफ्टहैंड बल्लेबाजों को क्यों जगह दी जा रही है लेकिन मैं जायसवाल को टीम में खेलते देखना चाहता हू.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.