Yashasvi Jaiswal ने 48 गेंद में जड़ दिया धमाकेदार शतक, Shubman Gill के लिए खड़ी कर दी मुसीबत

Yashasvi Jaiswal ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 48 गेंद में ही सैकड़ा जड़ दिया. उन्होंने अपनी पारी में एक से एक शॉट लगाकर फैन्स का दिल जीत लिया.

Published date india.com Published: December 14, 2025 4:51 PM IST
Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर Yashasvi Jaiswal ने धमाकेदार पारी खेलकर टी-20 टीम में शुभमन गिल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. टी-20 में चयनकर्ताओं द्वारा लगातार अनदेखी के बाद जायसवाल ने धाकड़ जवाब दिया. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 48 गेंद में शतक जड़ दिया, और मुंबई की हरियाणा पर चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह सुपर लीग बी का मैच था. सुपर लीग के अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा हार के बाद जायसवाल (50 गेंद में 101 रन) और सरफराज खान (24 गेंद में 64 रन) की पारियों से मुंबई ने हरियाणा के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में छह विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की.

जायसवाल की धाकड़ पारी

जायसवाल और सरफराज ने सिर्फ 6.1 ओवर में 88 रन जोड़कर मुंबई की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी. मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जासवाल ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 50 हजार रुपये का चैक लेने के लिए अपने साथ सरफराज को भी बुलाया. इससे पहले हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार (42 गेंद में 89 रन) और प्रतिभावान ऑलराउंडर निशांत सिंधू (38 गेंद में 63 रन) ने सिर्फ 8.1 ओवर में 110 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया.

पारी में जड़े इतने चौके

मुंबई के लिए अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने 10 गेंद में 21 रन बनाए. हरियाणा के तेज गेंदबाजों ने 125 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की जिससे मुंबई के बल्लेबाजों के लिए सपाट पिच पर रन बनाना आसान हो गया. जायसवाल ने पुल और रैंप शॉट खेले. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके मारे.

यहां देखिए यशस्वी का शतक:

सरफराज ने भी खेली विस्फोटक पारी

सरफराज ने भी सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक के साथ आईपीएल नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत किया. राष्ट्रीय टीम में शामिल शुभमन गिल की शीर्ष क्रम में फॉर्म काफी प्रभावशाली नहीं है और ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें जासवाल पर रहेंगी. (इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.