
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 जहां टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा तो वहीं वनडे मैच बहुत पीछे रह गए. भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद लंबे समय से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम केवल तीन ही वनडे मैच खेल पाई.
इतना ही नहीं, भारत ने साल 2024 में खेले गए तीन वनडे मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की. यानी एक पूरे साल भारतीय क्रिकेट टीम एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी. साल 2024 में टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट पर फोकस रहा और वनडे मैचों की संख्या काफी कम रही.
2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 10 स्टार खिलाड़ी
हालांकि यह संख्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए और भी कम रही। इस साल श्रीलंका ने जहां 18 वनडे मैच खेले तो भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमें 3-3 वनडे मैचों तक ही सीमित रही. यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम ने भी 12 वनडे मैच खेले और छह में जीत दर्ज की.
साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने केवल तीन मैच खेलते हुए दो मैचों में हार और एक में जीत दर्ज की. जब बात साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आती है तो रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 52.33 की औसत के साथ 157 रन बनाए. इसमें उनका स्ट्राइक तूफानी 141.44 रहा। मजेदार बात यह है कि साल 2024 में विराट कोहली (58) से ज्यादा रन अक्षर पटेल (79) ने बनाए.
7 भारतीय खिलाड़ी जिनका टेस्ट करियर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हुआ खत्म, अश्विन लेटेस्ट नाम
साल 2024 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले ओवरऑल बल्लेबाजों में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 17 मैचों में 53 की औसत के साथ 742 रन बनाए.
वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 4-4 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रियान पराग को 3-3 विकेट मिले। वहीं, श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 10 वनडे मैचों में 26 विकेट लेकर टॉप किया.
765 विकेट, 6 शतक: रविचंद्रन अश्विन के क्रिकेटर करियर की 10 धांसू रिकॉर्ड
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि टीम इंडिया ने साल 2024 में बहुत कम वनडे मैच खेले और उनके खिलाड़ियों के आंकड़े भी उसी अनुसार रहे.
उल्लेखनीय है कि अगला वनडे विश्व कप साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा और उसी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम की साल दर साल वनडे क्रिकेट खेलने की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.