आप कहते हैं कि यह अच्छी टीम है लेकिन विश्व कप नहीं जीतती: एशिया कप स्क्वाड पर गांगुली का बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रेसीडेंट रह चुके सौरव गांगुली ने एशिया कप 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

Published date india.com Updated: August 21, 2023 6:13 PM IST
BCCI President Sourav Ganguly inspecting the pitch ahead of the IPL play off match between Gujarat Titans and Rajasthan Royals,
कोलकाता, 23 मई (एएनआई): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल प्ले ऑफ मैच से पहले पिच का निरीक्षण करते हुए। सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में। (एएनआई फोटो)

नई दिल्ली, 21 अगस्त| पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोमवार को कहा कि भारत के पास अपनी वनडे टीम में चौथे स्थान के बल्लेबाज लिए बहुत सारे विकल्प हैं और सिर्फ एक स्पॉट पर ज्यादा ध्यान देकर विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट नहीं जीते जा सकते हैं. गांगुली ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को एक खिलाड़ी को तय कर उसे चौथे स्पॉट पर लंबे समय तक मौका देना चाहिए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ‘‘भारत में अपार प्रतिभा है. मैं इस तरह की शिकायतें सुनता रहता हूं कि हमारे पास यह नहीं है, वह नहीं है, लेकिन हमारे पास बहुत कुछ है और समस्या यह है कि हम फैसला नहीं ले पा रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी में चौथे क्रम को लेकर राहुल (द्रविड़), चयनकर्ताओं और रोहित (शर्मा) को किसी एक खिलाड़ी को तय कर उसे लगातार मैचों में मौका देना चाहिए.’’

गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘चौथा क्रम सिर्फ एक नंबर है और इसमें कोई भी फिट हो सकता है. मैंने एक दिवसीय क्रिकेट में मध्य क्रम में शुरुआत की और फिर पारी का आगाज करने लगा क्योंकि मुझे तत्कालीन कप्तान सचिन (तेंदुलकर) ने ऐसा कहा था. सचिन के साथ भी ऐसा ही हुआ था.’’

गांगुली ने कहा, ‘‘तेंदुलकर ने करियर की शुरूआत में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. जब उनके कप्तान ने उन्हें पारी का आगाज करने के लिए कहा तो वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी बन गए. नंबर चार पर कोई भी खेल सकता है. वहां विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं.’’

वेस्टइंडीज के हालिया दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में प्रभावित करने वाले प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को सोमवार को एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने पहली बार वनडे टीम में जगह बनायी है. गांगुली ने उम्मीद जताई कि यह युवा बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाकर मौके का फायदा उठाएगा. गांगुली ने कहा, ‘‘वह अच्छा बल्लेबाज है लेकिन मुझे लगता है कि जब आप बड़े टूर्नामेंट खेलते हैं तो आपको कुछ अनुभव की जरूरत होती है.’’

गांगुली ने कहा कि आने वाले टूर्नामेंटों में कलाई के स्पिनर भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे. इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है… (जसप्रीत) बुमराह, (मोहम्मद) सिराज, (मोहम्मद) शमी. (रविंद्र) जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे और फिर आपके पास रिस्ट स्पिनर के भी विकल्प हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा (युजवेंद्र) चहल का टीम में चयन करूंगा, मैं कलाई के स्पिनरों को पसंद करूंगा. मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं लेकिन मैं हमेशा कलाई के स्पिनरों का चयन करुंगा.’’

विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी टीम इंडिया

गांगुली ने उम्मीद जतायी की भारतीय टीम एशिया कप और फिर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर खिताब जीतेगी. उन्होंने कहा, “यह एक ठोस टीम है, मैं ऐसा कहता रहता हूं, (लेकिन) मैं सुनता रहता हूं “यार सॉलिड सॉलिड बोलते हो, वर्ल्ड कप जीत तो ही नहीं है, ऐसा थोड़ा वर्ल्ड कप हर समय जीतेगा यार.”

गांगुली ने कहा कि भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा और उन्होंने सभी से टीम को उत्साह तलाशने के लिए थोड़ा समय देने की अपील की. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि वे कम से कम (WC के) सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. उन्होंने टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में प्रवेश किया, जो अपने आप में एक उपलब्धि है. एक बार जब वे वहां पहुंचेंगे, तो वे पुल पार करेंगे. इसलिए, मेरे पास इस टीम के लिए बहुत समय है, मुझे इस टीम पर बहुत भरोसा है और उम्मीद है कि एशिया कप से हमें एक ऐसी टीम देखने को मिलेगी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर विश्व कप तक जाएगी.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.