मुंबई की सड़क पर यूसुफ पठान के ससुर ने किया हंगामा, लाठी और बेसबॉल बैट से युवक की कर दी पिटाई, गिरफ्तार

रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति कार से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान कार के गड्ढे में आने से यूसुफ पठान के ससुर पर पानी पड़ गया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

Published date india.com Updated: April 21, 2026 12:59 PM IST
Yousuf Pathan
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, एक कार्यक्रम के दौरान @Instagram

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के ससुर और उनके एक रिश्तेदार को मुंबई पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिण मुंबई के बायकुला में शनिवार की रात एक घटना में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि यूसुफ पठान के ससुर और दूसरे रिश्तेदारों ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी और बेस बॉल से मारपीट कर दी. पुलिस ने मामला सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 9 बजे स्थानीय निवासी यूसुफ खान कार से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान कार का एक पहिया सड़क पर मौजूद गड्ढे में चला गया, जिसमें भरा पानी 35 वर्षीय शोएब खान (यूसुफ पठान के रिश्तेदार) पर चला गया. यूसुफ खान का कहना है कि उन्होंने तुरंत ही अपनी कार रोककर शोएब से इस गलती पर माफी मांगी थी लेकिन दोनों में बहस हो गई.

आरोप है कि इस दौरान शोएब ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज किया और उनकी कार के शीशे पर डंडा मार दिया. नौबत दोनों में मारपीट तक आ गई. इसके बाद यूसुफ खान अपने घर आ गए. परिजनों की सलाह पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया. इसके लिए वह परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन जा ही रहे थे कि उनक सामना खालिद खान उर्फ मकालिक से हो गया, जो यूसुफ पठान के ससुर हैं.

पुलिस ने बताया कि खालिद तब अपने बेटे उमरशाद खान (35) के साथ थे. शोएब खान और दूसरे आरोपी शहबाज पठान भी साथ में मौजूद थे. इन्होंने एक बार फिर पीड़ित और उसके परिवार के साथ हंगामा शुरू कर दिया और दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई.

पीड़ित यूसुफ खान का आरोप है कि आरोपियों ने उनके और उनके परिजनों को लाठी और बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर दिया. इस झगड़े में यूसुफ कान के बहनोई सलमान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस ने बताया कि शहबाज खान फिलहाल फरार है, जबकि अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों पर हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वह सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान ले रही है. पुलिस ने लाठी और बेसबॉल बै को जब्त कर लिया है. फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की स्पष्ट पहचान हो गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.