'मैं तुझे...,' युवराज सिंह की उस बात ने अभिषेक की जिंदगी का रुख बदल दिया, बन गए धाकड़ बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) आज भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज हैं. वह इस वक्त दुनिय

Published date india.com Published: October 3, 2025 4:16 PM IST
'मैं तुझे...,'  युवराज सिंह की उस बात ने अभिषेक की जिंदगी का रुख बदल दिया, बन गए धाकड़ बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) आज भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज हैं. वह इस वक्त दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज (ICC number 1 batter) हैं. अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अब तक की कामयाबी के पीछे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का हाथ बताते हैं. अभिषेक ने कहा कि युवराज ने उन पर काफी भरोसा और विश्वास जताया. अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवराज सिंह के इन शब्दों ने उन्हें मुश्किल वक्त में रास्ता दिखाने में मदद की.

युवराज सिंह को अभिषेक अपना गुरु मानते हैं. युवराज ने अभिषेक को ट्रेनिंग दी और भारतीय टीम के लिए तैयार किया.

गौरव कपूर के शो ब्रेकफर्स्ट विद चैंपियन के नए सीजन के पहले एपिसोड में अभिषेक ने बताया कि कैसे युवराज सिंह के शब्दों ने उनके जीवन को को नई दिशा दी. अभिषेक ने बताया कि उस वक्त उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बना रहे थे. शर्मा ने बताया कि वह अपनी आईपीएल टीम में भी नियमित रूप से जगह पक्की नहीं कर पा रहे थे.

अभिषेक शर्मा ने उस वक्त को याद किया जब वह युवराज और शुभमन गिल के साथ लंच कर रहे थे. वहां युवराज ने एक ऐसा मेसेज दिया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त, मैं अगर सच कहूं तो मैं थोड़ा संघर्ष कर रहा था. मैं आईपीएल में भी नियमित रन नहीं बना रहा था. मैं टीम की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं था. शुभमन पहले से भारत के लिए खेल रहा था. मैं खुद से कहता था, हां, मुझे थोड़ा वक्त लग रहा है. मैं पीछे रह गया हूं. और उस ग्रुप में सभी मुझसे आगे हैं. मुझे लगता है कि कप्तान तैयार थे और मैं भी परफॉर्मर था लेकिन मैं थोड़ा लेट था.’

उन्होंने आगे बताया, ‘फिर पाजी (युवराज) ने मुझे अपने घर बुलाया. शुभमन और मैं पाजी के साथ बैठकर लंच कर र हे थे. पाजी ने मुझे सीधा कहा, ‘मैं तुम्हें राज्य की टीम के लिए तैयार नहीं कर रहा हूं. मैं तुम्हें आईपीएल के लिए भी तैयार नहीं कर रहा हूं. मैं तुम्हें सिर्फ चीजों को हैंडल करने के लिए भी तैयार नहीं कर रहा हूं. मैं तुम्हें भारत के लिए खेलने के लिए तैयार कर रहा हूं. मैं तुम्हें भारत के लिए मैच जीतने के लिए तैयार कर रहा हूं. इसे लिखकर अपने पास रख लो.”

भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘मेरे कहने का अर्थ है, जिस खिलाड़ी को मैं अपना आदर्श मानता था. अगर वह ऐसा कह रहे हैं तो यिसका मतलब है कि उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा और विश्वास है. मैं खुद सोचा कि हां, यह कुछ है तो लगता है कि कुछ तो है. कैंप के बाद मुझे लगा कि मेरा तो लक्ष्य कुछ और है. मुझे लगा कि मेरा लक्ष्य कुच और है. मुझे किसी बड़े काम के लिए तैयार किया जा रहा है. और मैं यही करूंगा. और इसे हासिल करूंगा.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

युवराज ने उन पर जो विश्वास दिखाया वह सही साबित हुआ. हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 में अपने प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.