युजवेंद्र चहल को T20 टीम में नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर दिया यह रिएक्शन

स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को इससे पहले वनडे वर्ल्ड टीम में भी नहीं चुना गया था. सिलेक्टर्स ने यहां सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया, जबकि वह सिर्फ एक मै खेले.

Published date india.com Updated: November 21, 2023 7:57 AM IST
Yuzvendra Chahal IND
युजवेंद्र चहल @Twitter

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन टी20 सीरीज के लिए तैयार है. गुरुवार से वह 6 बार की वनडे चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करेगी. भारतीय सिलेक्टरों ने इस सीरीज से लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है. लेकिन यहां सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है. इस टीम सिलेक्शन के बाद चहल ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर प्रतिक्रिया दी है.

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के नेतृत्व में 5 सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार रात को भारतीय टीम का ऐलान किया तो सभी हैरान रह गए. क्रिकेट के जानकार युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों के तौर पर देख रहे थे. लेकिन सिलेक्टर्स ने यहां युवा टीम खिलाने का फैसला लिया है. चहल और सैमसन को वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं चुना गया था लेकिन ये दोनों खिलाड़ी इससे पहले टी20 टीम का लगातार हिस्सा थे.

इस टीम चयन के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया. उन्होंने एक्स पर एक स्माइली वाला इमोजी पोस्ट कर दिया. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सभी चहल के इस पोस्ट को टीम सिलेक्शन पर प्रतिक्रिया मान रहे हैं, जिस पर युजी के पास सिवाए मुस्कुराने के कुछ और नहीं बचा है.

वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद चहल और सैमसन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेले थे. चहल ने यहां 7 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए. दूसरी ओर सैमसन का प्रदर्शन यहां मिलाजुला रहा.

बता दें इस सीरीज में वर्ल्ड कप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने इस फॉर्मेट से दूर ही रखा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

सूर्यकुमार यादव (C), ऋतुराज गायकवाड़ (VC), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार. इनके अलावा श्रेयस अय्यर अंतिम 2 मैचों के लिए बतौर उपकप्तान भारतीय टीम से जुडे़ंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.