टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग: छात्र ने AI से 36 लड़कियों की बनाई अश्लील तस्वीरें, सजा सुन चौंक गए लोग

AI द्वारा अश्लील फोटो बनाने का मामला सामने आया है. एक कॉलेज स्टूडेंट ने 36 छात्राओं के अश्लील तस्वीरें-वीडियो बनाई. कॉलेज ने जांच समिति बनाई और पुलिस कार्रवाई की.

Published date india.com Published: October 8, 2025 9:11 PM IST
टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग: छात्र ने AI से 36 लड़कियों की बनाई अश्लील तस्वीरें, सजा सुन चौंक गए लोग

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (IT Student) के तीसरे वर्ष के एक छात्र को निलंबित कर दिया गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने 36 छात्राओं के AI की मदद से अश्लील और मॉर्फ्ड वर्जन फोटो बनाएं. कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र के लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जब्त कर लिए हैं, जिनमें से 1,000 से ज्यादा फोटोज और वीडियो बरामद हुए हैं.

शिकायत मिलते ही गठित हुई जांच समिति

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, 6 अक्टूबर को कुछ छात्राओं ने इस बारे में शिकायत की थी. शिकायत मिलते ही कॉलेज ने तुरंत तीन सदस्यीय महिला स्टाफ कमेटी बनाई और जांच शुरू की. रजिस्ट्रार प्रोफेसर श्रीनिवास ने बताया जैसे ही शिकायत की जानकारी मिली, आरोपी छात्र के कमरे की तलाशी ली गई और उसका इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिए. उन्होंने कहा कि जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या वाकई यह कंटेंट AI टूल्स या अन्य डिजिटल सॉफ्टवेयर के जरिए बनाया गया था और क्या यह किसी बाहरी प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया गया है.

साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से हुआ खुलासा

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस पूरे मामले में छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि किसी की निजी जानकारी लीक न हो. साथ ही साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फोटोज और वीडियोज वास्तविक हैं या AI से बनाए गए हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल जनरेटिव AI टूल्स की मदद से किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को मॉर्फ करना बेहद आसान हो गया है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं. कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर छात्र के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस जांच की सख्त कार्रवाई की मांग

राखी थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से अभी लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही यह शिकायत दर्ज होगी, पुलिस औपचारिक जांच शुरू करेगी. वहीं छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. कॉलेज ने उन्हें और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.