Delhi के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का डर्टी गेम, 'फूड डिलीवरी' की तर्ज पर चलता था धंधा, लड़कियों को बहलाकर लाते थे और...

Delhi Crime: दिल्ली के पहाड़गंज में सक्रिय यह गैंग 5,10 और 15 मिनट के लिए भी लड़कियों की सप्लाई करता था. इसके एवज में ग्राहकों से 700 से 10,000 रुपये तक लिये जाते थे.

Published date india.com Published: March 24, 2025 8:14 PM IST
Deh vyapar racket busted in Delhi

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बताया कि फूड डिलीवरी ऐप की तर्ज पर देह व्यापार का यह धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने कई नाबालिगों समेत 23 महिलाओं को बचाया और 7 को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि फूड डिलीवरी की तर्ज पर डिलीवरी बॉय स्कूटी पर लड़कियों को होटलों तक पहुंचाकर वापस लाने का काम कर रहा था. रैकेट के दलालों ने एक सिस्टम बना रखा था, जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी भेजा जाता था. इसके एवज में ग्राहकों से 700 से 10,000 रुपये तक लिये जाते थे. ग्राहक की तरफ से डिमांड होते ही डिलीवरी बॉय 10-15 मिनट के भीतर लड़की को होटल पहुंचाते और फिर वापस ले जाते थे.

पहाड़गंज पुलिस थाना, श्रद्धानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की टीम के संयुक्त अभियान में मानव तस्करी में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सूचनाओं और निगरानी के आधार पर, पुलिस ने अवैध धंधे में शामिल प्रमुख स्थानों की पहचान की. आरोपी पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से महिलाओं को झूठे दावे कर कथित तौर पर बहला-फुसलाकर लाते थे और उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे.’

उन्होंने बताया कि उन्हें पहाड़गंज मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कमरे में रखा गया था और उन्हें अलग-अलग होटलों में भेजा जाता था. अधिकारी ने बताया कि छापेमारी से पहले, टीम ने निगरानी की और संदिग्ध स्थानों पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे. अधिकारी ने कहा, ‘अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद, टीम ने होटलों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की. पीड़ितों को स्कूटर पर अलग-अलग स्थानों पर ले जाते हुए पाया गया. टीम ने तीन नाबालिगों समेत 23 महिलाओं को बचाया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया.’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नूरशेद आलम (21), मोहम्मद राहुल आलम (22), अब्दुल मन्नान (30), तौसीफ रेक्सा, शमीम आलम (29), मोहम्मद जरुल (26) और मोनिश (26) के रूप में हुई है. रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद दिल्ली पुलिस अब दलालों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.