Haryana Man Kidnap His Tenant Bury Him Alive In A 7 Foot Deep Pit Suspecting An Affair With Wife
मकान मालिक ने किरायेदार को किडनैप किया, 7 फुट गहरे गड्ढे में जिंदा दफनाया, रोंगटे खड़ा कर देगी ये वारदात
मृतक एक योग शिक्षक था जो हरियाणा के रोहतक में हरदीप नाम के व्यक्ति के घर में बतौर किरायेदार रहता था. हत्या के ठीक तीन महीने बाद सोमवार, 24 मार्च को शव बरामद किया गया.
Crime news: हरियाणा के रोहतक में एक रूह कंपाने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है. यहां एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को पहले अगवा किया फिर दूर एक गांव में ले जाकर जिंदा दफन कर दिया. किरायेदार की हत्या पिछले साल दिसंबर में ही की गई थी. पुलिस को लंबी जांच के बाद अब सच्चाई पता चली. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को भी बरामद कर लिया गया है.
क्या है पूरा मामला..
मृतक एक योग शिक्षक था जो हरियाणा के रोहतक में हरदीप नाम के व्यक्ति के घर में बतौर किरायेदार रहता था. हरदीप को एक दिन पता चला कि उसके घर के एक हिस्से में किराएदार के तौर पर रहने वाले और रोहतक में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योग सिखाने वाले जगदीप का कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ संबंध है. किराएदार का पत्नी के साथ संबंध पता चलने के बाद हरदीप बौखला गया और उसने योग शिक्षक जगदीप को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.
हरदीप ने अपने दोस्तों की मदद से उसका अपहरण कर लिया और फिर उसे एक खेत में 7 फुट गहरे गड्ढे में जिंदा दफना दिया. उसने चरखी दादरी के पैंतावास गांव में 7 फुट गहरा गड्ढा खोदने के लिए कुछ लोगों को पैसे दिए. किसी को कोई शक न हो इसलिए गड्ढा खोदने वाले लोगों से कहा था कि ये बोरवेल के लिए है. वारदात से कुछ दिन पहले ही गड्ढा तैयार कर लिया गया था.
इसके बाद हरदीप ने अपने दोस्तों की मदद से 24 दिसंबर 2024 को किरायेदार योग शिक्षक जगदीप को अगवा किया. जगदीप मूल रूप से झज्जर जिले के मांडोठी गांव का रहने वाला था. जगदीप के हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई. इसके बाद हरदीप अपने दोस्तों के साथ उसे चरखी दादरी ले गया.
चरखी दादरी के पैंतावास गांव में हुंचने पर हरदीप और उसके दोस्तों ने जगदीप के मुंह पर टेप लगा दिया ताकि वह चिल्ला न सके. इसके बाद जगदीप को जिंदा ही 7 फुट गहरे गड्ढे में डालकर उपर से मिट्टी भर दी.
इस घटना के 10 दिन बाद 3 जनवरी को शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. लंबे समय से जांच में जुटी पुलिस ने जगदीप के कॉल रिकार्ड के जरिए हरदीप और उसके एक दोस्त धर्मपाल को हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने दोनों लोगों से पूछताछ शुरू की. थोड़ी सी सख्ती के बाद ही दोनों ने सच से पर्दा उठा दिया.
Add India.com as a Preferred Source
हत्या के ठीक तीन महीने बाद सोमवार, 24 मार्च को शव बरामद किया गया. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अन्य आरोपी भी हैं, जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. पोस्टमार्टम हो चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.