172 किलोमीटर तक गैंगरेप.. 4 शहरों में रात भर दौड़ती कार में हुई हैवानियत, जिंदा बची लड़की ने बताया कैसे हुई वारदात

UP Crime News: नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बीयर खरीदी और उन्हें जबरन पिला दी.

Published date india.com Updated: May 12, 2025 9:24 AM IST
UP Horror: Deaf-mute woman chased by bikers, gang-raped near top govt officials' homes, found unconscious in bushes
UP Horror: Deaf-mute woman chased by bikers, gang-raped near top govt officials' homes, found unconscious in bushes

UP Crime News: यूपी में गैंगरेप की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. इसमें एक युवती को जान गंवानी पड़ी. जिंदा बची उसकी नाबालिग सहेली ने इस डरावनी वारदात का खुलासा किया तो हर किसी के आंखों में आंसू आ गए. आरोपी युवकों की संख्या तीन बताई जा रही है और सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने कार से 172 किमी का सफर किया और कार गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर से गुजरी.

नौकरी का झांसा और गैंगरेप

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक खुर्जा नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में नाबालिग किशोरी ने बताया कि युवक ने दोनों सहेलियों को नौकरी का झांसा दिया था और अपने साथ कार में बैठाकर ले गए. वे रात भर चलती कार में गैंगरेप करते रहे. आरोपियों ने उसकी सहेली को मेरठ के टिमकिया क्षेत्र में हाईवे पर फेंक दिया, जिसमें युवती की मौत हो गई. दूसरी किशोरी ने खुर्जा क्षेत्र में कार से कूदकर जान बचाई.

कौन हैं आरोपी युवक

पीड़ित किशोरी ने बताया है कि वह प्रतापगढ़ की रहने वाली है. वह नोएडा में रहती है. 6 मई की शाम को वह और उसकी सहेली सूरजपुर कोर्ट नम्बर-3 के सामने गई थी. वहां परिचित युवक अमित ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा दिया. वहां उसका एक दोस्त संदीप भी था. उन्होंने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया.

जबरन बीयर पिलाई

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कार से कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने बीयर खरीदी और उन्हें जबरन पिला दी. आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने हैवानियत की. विरोध करने पर सहेली को कार से फेंक दिया. रात भर कार नोएडा, हापुड़ और मेरठ में दौड़ती रही. सुबह होने पर पीड़िता कार से कूदकर भागी. पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप पर बाइक चोरी, लूट और मारपीट संबंधी कई मुकदमे दर्ज हैं.मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.