सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना: विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा

Published: July 7, 2022, 5:31 PM IST

नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गुरुवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा. पुरी ने कहा कि फिलहाल एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही पूरा होने की संभावना है.

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत त्रिकोणीय आकार का नया संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, विजय चौक से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराष्ट्रपति आवास बनाया जाना है.

मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर मीडियाकर्मियों से कहा, ‘सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है. एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-मोटे काम किए जा रहे हैं. यह परियोजना 15 या 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी.’

पुरी ने दो जून को कहा था कि केंद्र ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के तहत पुनर्विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है. पुरी ने यह भी कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे नए भवन में होगा.

आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि नए संसद भवन के कुछ हिस्सों पर 26 नवंबर यानी संविधान दिवस तक काम जारी रह सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है. दिसंबर 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.