Delhi Lockdown Update: दिल्ली में Metro सेवा शुरू करने पर क्या है ताजा अपडेट? Unlock के अगले चरण में...

Delhi Lockdown Update: राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाली DDMA की अगली बैठक में लॉकडाउन में ढील देने और बाजारों को दोबारा खोलने पर फैसला होगा.

Published: June 4, 2021, 11:34 PM IST

Delhi Lockdown Update: दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. राजधानी में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को हालांकि केस में मामूली बढ़त देखने को मिली. दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से काफी नीचे पहुंच गई है. इन सबके बीच खबर है कि राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाली DDMA की अगली बैठक में लॉकडाउन में ढील देने और बाजारों को दोबारा खोलने पर फैसला होगा. बाजार के साथ-साथ केजरीवाल सरकार मेट्रो को चलाने पर भी फैसला ले सकती है. उम्मीद की जा रही है कि सरकार अनलॉक के अगले चरण में मेट्रो को पाबंदियों के साथ चलाने का फैसला ले सकती है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला इस सप्ताह के अंत में लिया जाएगा. गौरतलब है कि अनलॉक का अगला चरण 7 जून से शुरू होगा.

बता दें कि दिल्ली में फिलहाल 7 जून की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू है. हालांकि बीते हफ्ते दिल्ली सरकार ने कोरोना के मामलों में लगातार कमी को देखते हुए 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. फिलहाल फैक्ट्रियों में उत्पादन और निर्माण कार्यों को अनुमति दी गई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में वृद्धि के चलते 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था.

उधर, दिल्ली में व्यापारी और आम लोग कोविड-19 मामलों में गिरावट के बीच नियमित तरीके से दुकानें और बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं. व्यापारियों ने शुक्रवार को कहा कि दुकानों और बाजारों को खोलने और कामकाज पर सम-विषम प्रणाली (Odd even formula for markets) लागू नहीं की जानी चाहिए. अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM) और उपराज्यपाल अनिल बैजल (Delhi LG) को लिखे पत्र में कहा कि वे दुकान और बाजार दोबारा खुलने के बाद इनके कामकाज पर सम-विषम प्रणाली (Odd even formula in Delhi) लागू करने के पक्ष में नहीं है.

परिसंघ ने कहा ‘ऐसा करना दिल्ली के व्यापारिक चरित्र के विपरीत होगा, जो सामान की खरीद के लिये बहुत हद तक एक व्यापारी से दूसरे व्यापारी पर निर्भर है. लिहाजा, दिल्ली में सम-विषम फार्मूले का कोई फायदा नहीं है.’ CAIT के अनुसार दिल्ली में लगभग 15 लाख व्यापारी करीब 40 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं. बीते दो महीनों में दिल्ली के कारोबार को 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से नीचे आने पर लॉकडाउन में ढील दी जाएगी.

उधर, शुक्रवार दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 523 नए केस आए और इस दौरान 50 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले भी 10 हजार के काफी नीचे आ गए हैं. दिल्ली में अभी कोरोना के 8060 एक्टिव मामले हैं और यह संख्या 30 मार्च के बाद सबसे कम है. इस समय दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,28,449 हो गई है और अब तक 24,497 मरीजों की जान जा चुकी है.

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1161 मरीज इस महामारी को हराकर अपने घर लौटे हैं. वहीं, अब तक 13,95,892 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 77,174 कोरोना टेस्ट हुए. अब तक कुल 1,96,03,764 टेस्ट किए जा चुके हैं. दिल्ली में फिलहाल रिकवरी रेट 97.72 फीसदी है. वहीं, डेथ रेट 1.71 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 0.68 फीसदी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.