'Yellow Alert' के बाद दिल्ली में पाबंदियों का अगला दौर कब होगा शुरू? DDMA की बैठक के बाद सामने आई यह अहम जानकारी

Delhi Lockdown News: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बुधवार को हुई बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली की दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में हुए इजाफे के चलते अगले कुछ दिन 'GRAP' का 'येलो लेवल' ही लागू रहेगा.

Written by: Parinay Kumar
Published: December 29, 2021, 6:48 PM IST

Delhi Lockdown News: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलार को ‘Yellow Alert’ जारी किया है. दिल्ली में ‘Yellow Alert’ तब जारी किया जाता है जब कोरोना संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 फीसदी से अधिक रहती है. इन सबके बीच बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA)की फिर बैठक हुई. बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली की दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में हुए इजाफे के चलते अगले कुछ दिन ‘GRAP’ का ‘येलो लेवल’ ही लागू रहेगा. DDMA की शाम 4 बजे हुई बैठक में LG अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कई एक्सपर्ट भी शामिल थे. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में हॉस्पिटल बेड्स की ऑक्यूपेंसी को देखते हुए अन्य पाबंदियों पर फैसले लिए जाएंगे.

मालूम हो कि दिल्ली में फिलहाल ‘येलो’ अलर्ट (Delhi mini lockdown guidelines) लागू है. इसके तहत नाइट कर्फ्यू, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर जरूरी सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय किये गए हैं.

DDMA द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक अगले आदेश तक जारी रहेगा. इसके साथ-साथ शादी और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 20 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति दी गई है. वहीं, अन्य सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समागम और उत्सव कार्यक्रमों पर पांबदी रहेगी.

जीआरएपी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो अपनी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होगी, जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री तक बैठ सकते हैं. बसें भी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होंगी. डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि येलो अलर्ट के मुताबिक सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.