South West Delhi MCD Result List: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वार्डों में आप का जलवा, भाजपा ने भी दी कड़ी टक्कर | देखिए लिस्ट

South West Delhi MCD Result List: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वार्डों में आप का जादू चला है. हालांकि भाजपा ने भी यहां जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है.

Written by: Ikramuddin
Updated: December 7, 2022, 3:26 PM IST

South West Delhi MCD Result List, Dwarka, Kapashera, Najafgarh, South West Delhi Highlights: दिल्ली नगर निगम में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बहुमत का आंकड़ा भी छू लिया है.आप 134 वार्ड में जीत दर्ज कर चुकी है. भाजपा को निराशा हाथ लगी है और पार्टी को 104 सीटों से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा कांग्रेस भी 9 सीटें जीत चुकी है. इसके अलावा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वार्डों में आप का जादू चला है. हालांकि भाजपा ने भी यहां जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है.

यहां जानिए दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वार्डों में कौन जीता

डाबरी (DABRI)- आप की तिलोमता चौधरी जीतीं.

सागरपुर (SAGARPUR)- आप की सिम्मी यादव जीतीं

मंगोलपुरी (MANGLAPURI)- आप के नरेंद्र कुमार जीते.

द्वारका-सी (DWARKA-C)- आम आदमी पार्टी की सुनीता जीतीं.

बिजवासन (BIJWASAN)- भाजपा के जयवीर सिंह राणा.

कापसहेड़ा (KAPASHERA) – AAP की आर्ती यादव ने बनाई बढ़त

महिपालपुर (MAHIPALPUR)- भाजपा के इंद्रजीत शेहरावत जीते.

राज नगर (RAJ NAGAR)- आप नेता पूनम भारद्वाज जीतीं.

ईसापुर (ISAPUR)- निर्दलीय मीना देवी जीतीं

नजफगढ़ (NAJAFGARH)- भाजपा के अमित के. जीते.

दिचाओं कलां (DICHAON KALAN)- भाजपा से नीलम की जीत

रोशन पुरा (ROSHAN PURA)- भाजपा के देवेंद्र जीते.

Follow updates here:

  • Dec 7, 2022 2:29 PM IST

  • Dec 7, 2022 1:51 PM IST
    दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी (Bobi) चुनाव जीत गई हैं. बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी. चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं.
  • Dec 7, 2022 12:04 PM IST

    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ’15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है. हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं. हालांकि, भाजपा के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है.’

  • Dec 7, 2022 12:04 PM IST

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों का अनुमान पूरी तरह से गलत था. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ’15 साल के शासन के बाद भी भाजपा अपने काम के बलबूते अपना वोट प्रतिशत बरकरार रखने में कामयाब रही है. लोगों को समय से पहले जश्न मनाने से बचना चाहिए.’

  • Dec 7, 2022 12:03 PM IST

    ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे. हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है, हम जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं. भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है.’

  • Dec 7, 2022 11:47 AM IST

  • Dec 7, 2022 11:22 AM IST

    दिल्ली नगर निगम की सभी 250 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं. इसमें भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है. दोनों पार्टियों में सीटों का अंतर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है. हालांकि अभी 10:15 के रुझान में AAP ने एक बार फिर बढ़त बना ली है. पार्टी 123 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि BJP 115 सीटों पर आगे है. चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब है. पार्टी महज सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य दलों ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है.

  • Dec 7, 2022 9:04 AM IST

    सभी 520 सीटों के रुझान आए. जी न्यूज के रुझान के मुताबिक आप 126 सीटों पर और कांग्रेस ने 117 सीटों पर बनाई बढ़त.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.