
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
South East Delhi MCD Result List, Kalkaji, Sarita Vihar, South East Delhi Highlightss: दिल्ली नगर निगम की करीब सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं. इसमें आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी ने 134 सीटें जीत ली हैं. भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. महज नौ सीटों पर जीत हासिल कर सकी. इधर दक्षिणी पूर्वी दिल्ली की सीटों पर भाजपा का जलवा देखने को मिला है. इसके अलावा यहां कांग्रेस ने भी सीटें जीती हैं. हालांकि आप को यहां से थोड़ी निराशा हाथ लगी है.
श्रीनिवासी पुरी (SRI NIWAS PURI)- भाजपा के राजपाल सिंह जीते.
कालकाजी (KALKAJI)- भाजपा से योगिता सिंह ने जीत दर्ज की.
गोविंद पुरी (GOVIND PURI)- भाजपा के चंद्र प्रकाश जीते.
चितरंजन पार्क (CHITARANJAN PARK)- आप के आशु ठाकुर ने जीत दर्ज की.
चिराग दिल्ली (CHIRAG DELHI)- भाजपा के कृष्ण जाखड़ जीते.
ग्रेटर कैलाश (GREATER KAILASH)- भाजपा की शिखा रॉय जीतीं
मदनपुर खादर ईस्ट (MADANPUR KHADAR EAST)- आप के प्रवीण कुमार जीते.
मदनपुर खादर वेस्ट (MADANPUR KHADAR WEST)- भाजपा के ब्रह्म सिंह जीते.
सरिता विहार (SARITA VIHAR)- भाजपा से नीतू की जीत.
अबुल फजल एन्क्लेव (ABUL FAZAL ENCLAVE) – कांग्रेस की अरीबा खान जीतीं.
जाकिर नगर (ZAKIR NAGAR)- कांग्रेस उम्मीदवार की जीत
उत्तर प्रदेश: AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया। pic.twitter.com/N3SlBulGx6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ’15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है. हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं. हालांकि, भाजपा के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है.’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों का अनुमान पूरी तरह से गलत था. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ’15 साल के शासन के बाद भी भाजपा अपने काम के बलबूते अपना वोट प्रतिशत बरकरार रखने में कामयाब रही है. लोगों को समय से पहले जश्न मनाने से बचना चाहिए.’
‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे. हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है, हम जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं. भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है.’
सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा।#DelhiMCDElectionResults2022 pic.twitter.com/clKwxvecXA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
सभी 520 सीटों के रुझान आए. जी न्यूज के रुझान के मुताबिक आप 126 सीटों पर और कांग्रेस ने 117 सीटों पर बनाई बढ़त.
Aaj Tak के रुझान के मुताबिक 127 सीटों पर आगे, 96 पर भाजपा ने बढ़त बना ली है. वहीं कांग्रेस तीन पर आगे है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.