live

Delhi MCD Election Result 2022 LIVE Updates: सीलमपुर, करावल नगर और यमुना विहार में कौन हारा-कौन जीता, जानिए

Delhi MCD Election Result 2022, Karawal Nagar, Seelampur, Yamuna Vihar LIVE Updates: वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जानिए पूर्वोत्तर दिल्ली की तीन सीटों से जुड़े चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स

Updated: December 7, 2022 3:32 PM IST

By Kajal Kumari | Edited by Kajal Kumari

delhi mcd results live
delhi mcd results live

Delhi MCD Election Result 2022, Karawal Nagar, Seelampur, Yamuna Vihar LIVE Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और चुनाव परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है. वोटों की गिनती के लिए 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. एमसीडी चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP MCD Seat) का कमल खिलता है या दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP MCD Seat) के झाड़ू को बादशाहत  मिलती है.

दिल्ली में चार दिसंबर, रविवार को एमसीडी के लिए मतदान हुआ था और  इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था. दिल्ली नगर निगम (MCD) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं.

पूर्वोत्तर दिल्ली 

करावल नगर पूर्व वार्ड नंबर- 241
विधानसभा- मुस्तफाबाद
उम्मीदवार/पार्टी
आप- आशा बंसल
भाजपा- शिमला देवी
कांग्रेस- सरोज बघेल
सीलमपुर वार्ड नंबर 225
सीलमपुर 225  से
आम आदमी पार्टी- नसीम बानो
बीजेपी-सीमा शर्मा
कांग्रेस- मुमताज और
AIMIM की शबनम उम्मीदवार हैं

यमुना विहार वार्ड नंबर- 232
कांग्रेस-राजकुमार शर्मा
बीजेपी-प्रमोद गुप्ता
AAP-विनीता लूथरा

करावल नगर, सीलमपुर, यमुना विहार की सीट पर  इस बार  कौन बाजी मारता है और किसकी हार होती है-जानिए पल-पल के अपडेट्स

Live Updates

  • Dec 7, 2022 3:32 PM IST

    यमुना विहार सीट से बीजेपी के प्रमोद गुप्ता चुनाव जीते.

  • Dec 7, 2022 3:31 PM IST

    करावल नगर पश्चिम सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह जीते.

  • Dec 7, 2022 2:36 PM IST

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला ने जीत हासिल की है.

  • Dec 7, 2022 10:44 AM IST

    एमसीडी चुनाव: अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक, नतीजों के बाद की रणनीति पर हो रही चर्चा.

  • Dec 7, 2022 10:16 AM IST

    हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा. भाजपा ने काम किया है. इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा. पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे: हरीश खुराना, दिल्ली बीजेपी नेता

  • Dec 7, 2022 9:57 AM IST

    delhimcdpolls | आधिकारिक रुझानों में AAP अब 109, बीजेपी 105 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।

  • Dec 7, 2022 9:51 AM IST

    delhimcdpolls आधिकारिक रुझानों में भाजपा 110 सीटों पर, आप 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और राकांपा 1 पर आगे चल रही है. 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है.

  • Dec 7, 2022 9:42 AM IST

    मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर फूल लाया गया.

  • Dec 7, 2022 9:37 AM IST
    आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, आप 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है.250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है.
  • Dec 7, 2022 9:24 AM IST

    एमसीडी चुनाव का रुझान: AAP 126, बीजेपी 117 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.