दिल्ली को और करना होगा मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से होगी बारिश

Delhi Monsoon Update 2021: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Published date india.com Published: June 23, 2021 11:48 AM IST
दिल्ली को और करना होगा मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से होगी बारिश

Delhi Monsoon Update 2021: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानूसन पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सात से दस दिन पहले ही पहुंच गया. हालांकि दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून के अगले सात दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना नहीं है.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इस क्षेत्र को मानसून की बारिश के लिए और इंतजार करना होगा. मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रम से 12 दिन पहले 15 जून तक मानसूनी हवाएं चल सकती है. सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है.

एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसूनी हवाएं चली थीं और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गई थीं. एजेंसी के अधिकारी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में जून के अंत के आसपास ही मानूसन की बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी के हिस्सों में कुछ दिनों के लिए मानूसन को पहुंचने से रोक रही हैं. इनके कम से कम एक हफ्ते तक और रहने की उम्मीद है.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.