Delhi Monsoon Update: 15 साल में सबसे अधिक देर से दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून, 10 जुलाई तक आने की उम्मीद

Delhi Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा.

Published date india.com Published: July 5, 2021 6:04 PM IST
summer heat wave
Summer heat wave (file photo)

Delhi Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा. इस बार मॉनसून 15 साल में पहली बार इतनी देर से दिल्ली में दस्तक देगा. IMD ने एक बयान में कहा, ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है.’ विभाग ने कहा कि मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है.

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 2006 में 9 जुलाई को मॉनसून दिल्ली पहुंचा था. साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई थी. शहर में सबसे देर से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था. केरल में दो दिन देर से दस्तक देने का बाद मॉनसून रफ्तार पकड़ते हुए सामान्य से 7 से 10 दिन पहले देश के पूर्वी मध्य और उत्तरपश्चिमी हिस्से में पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिये हालात प्रतिकूल बने रहे. मॉनसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढने लगा.

आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है. एक जून को मॉनसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 43.6 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानि 75.7 मिमी से 42 प्रतिशत कम है. मध्य दिल्ली में सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ के बाद सबसे कम बारिश वाला यह भारत का दूसरा जिला है.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.