Delhi: सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में मरीज कर रहे ध्‍यान-योग, ITBP के काउंसिलर कर रहे मदद

दिल्ली में राधावस्‍वामी व्‍यास में आईटीबीपी संचालित कोविड-19 केंद्र में मरीजों का तनाव दूर कर रहे हैं परामर्शदाता

Published date india.com Published: May 17, 2021 9:17 AM IST
Delhi, Radha Soami Beas, Coronavirus, Covid Care Centre, Covid-19, yoga, meditation,
दिल्ली के राधास्‍वामी ब्‍यास परिसर परिसर में आईटीबीपी द्वारा संचालित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में लगभग 30 स्ट्रेस काउंसि‍लर मरीजों को मदद कर रहे हैं.

Delhi, Radha Soami Beas, Coronavirus, Covid Care Centre, Covid-19, yoga, meditation,  News: दिल्ली के छतरपुर ( Chhatarpur) इलाके में राधा स्वामी ब्यास (Radha Soami Beas) परिसर में स्‍थापित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर ( Sardar Patel Covid Care Centre) में हर रोज COVID19 मरीज सुबह के योग और ध्यान सत्र ( Morning yoga and meditation) में भाग लेते हैं. यहां इसके बाद ITBP के स्ट्रेस काउंसिलर (Stress Counsellors) वार्डों का दौर करते हैं और उन्‍हें सलाह देते हैं. इससे मरीजों को बीमारी से उबरने काफी कुछ मदद मिल रही है. ऐसा कुछ चल रहा है देश की राजधानी में स्‍थापित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटकोरोना महामारी के संकट से निपटने के लिए.

बता दें कि कि छतरपुर इलाके में 26 अप्रैल से शुरू हुए 500 बेड (बिस्तर) वाले ‘सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर’ (एसपीसीसीसी) में बीते बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के करीब 357 मरीज हैं और अब यहां परिस्थितियां काफी हद तक ठीक हो गई हैं. पीपीई किट पहने ये ‘स्ट्रेस काउंसलर’ (तनाव दूर करने वाले परामर्शदाता) पूरे परिसर का मुआयना करते हैं और सुबह मरीजों से बात करते हैं.

दक्षिण दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा संचालित कोविड-19 केंद्र में मरीजों तथा उनके तीमारदारों का तनाव दूर करने के लिए वहां कम से कम 30 परामर्शदाता (स्ट्रेस काउंसलर) नियुक्त किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही यहां अब मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध है.

अधिकारियों ने बताया कि छतरपुर इलाके में 26 अप्रैल से शुरू हुए 500 बेड (बिस्तर) वाले ‘सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर’ (एसपीसीसीसी) में अभी कोरोना वायरस के करीब 357 मरीज हैं और अब यहां परिस्थितियां काफी हद तक ठीक हो गई हैं. पीपीई किट पहने ये ‘स्ट्रेस काउंसलर’ (तनाव दूर करने वाले परामर्शदाता) पूरे परिसर का मुआयना करते हैं और सुबह मरीजों से बात करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीमा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आईटीबीपी संभवत: एकमात्र सुरक्षा बल है, जिसके पास उसके अपने परामर्शदाता हैं. ये परामर्शदाता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहंस), बेंगलुरु से प्रशिक्षित हैं. ये परामर्शदाता नियमित रूप पर जवानों से बात करते हैं, लेकिन अब उन्हें एसपीसीसीसी में मरीजों और उनके तीमारदारों का तनाव तथा घबराहट दूर करने के लिए तैनात किया गया है.

अधिकारी ने कहा, कुछ बुजुर्ग या कमजोर मरीजों को केंद्र में तीमारदार रखने की अनुमति दी गयी है. ये परामर्शदाता उनसे हर विषय पर बात करते हैं… खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए कसरत करने, दिमाग से डर को कैसे दूर रखें, घबराहट, बेचैनी और यहां तक कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 से निपटने के लिए क्या कुछ हो रहा है, जैसे विषयों पर बात करते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ निश्चित दिन के अंतराल पर योग प्रशिक्षक एक बड़े से हॉल में मरीजों को योग भी कराते हैं.

आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में करीब 30 परामर्शदाताओं की एक टीम केंद्र में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित एवं संचालित केंद्र में करीब दो सप्ताह तक चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के चलते इसकी क्षमता अनुसार मरीजों को यहां भर्ती नहीं किया गया था. हांलाकि अब मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध है.

केंद्र सरकार ने आईटीबीपी के डॉक्टरों और अर्द्ध चिकित्साकर्मियों के एक दल को इस केंद्र में भेजा गया है. पिछले साल भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के दौरान इस टीम को मदद के लिए भेजा गया था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीते बुधवार तक इस कोविड-19 के केंद्र में अब तक कुल 1,089 मरीज आए हैं, जिनमें 648 मरीजों को उपचार के बाद छट्टी दे दी गयी है और 84 मरीजों की मौत हो गई. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों के एक दल ने बुधवार को एसपीसीसीसी का दौरा किया.

प्रवक्ता ने कहा, इस दल ने केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों से बात की और केन्द्र में उपचार के मापदंडों, मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा ब्यौरा और प्रशासनिक प्रबंध सहित केंद्र की सभी सुविधाओं पर गौर किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.