Delhi-NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सितंबर में मानसून रहेगा मेहरबान

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला दिखा और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि सितंबर में मानसून मेहरबान रहेगा.

Published date india.com Updated: September 2, 2022 3:17 PM IST
Delhi-NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सितंबर में मानसून रहेगा मेहरबान
delhi ncr rains

Delhi-NCR Rains: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के झोंकों के साथ जमकर बारिश हुई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है, इस बार मानसून के सीजन में दिल्लीवासी खूब तेज बारिश के लिए तरसते रहे हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के जाने में देरी होगी और दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के कई राज्यों में जाते-जाते मानसून की तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने कहा-मानसून की जल्द वापसी नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस बार मानसून की जल्दी वापसी नहीं होने वाली है. विभाग के मुताबिक सितंबर में अधिक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने गुरुवार को बताया कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्दी वापसी की संभावना नहीं है.

उन्होंने कहा कि भले ही हमें दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द वापसी की उम्मीद थी, लेकिन पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन 7 सितंबर के आसपास मानसून ट्रफ को दक्षिण की ओर बढञ रहा है.  इससे मध्य और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी.

बता दें कि, 25 अगस्त को मौसम विभाग ने 17 सितंबर की सामान्य तारीख से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द वापसी की भविष्यवाणी की थी.

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे देश में बारिश का औसत सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और नार्थवेस्ट भारत के कुछ हिस्सों में जहां सामान्य से कम बारिश हुई है, उसको छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिक बारिश होने की संभावना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.