PFI के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शाहीन बाग में UAPA के तहत केस दर्ज, फिर संगठन के चार सदस्य गिरफ्तार

Latest News Today: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग थाने में पहले एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन को चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद पहली गिरफ्तारियां की हैं.

Published date india.com Updated: October 4, 2022 8:53 AM IST
PFI

Latest News Today: दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन को चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद पहली गिरफ्तारियां की हैं.

दिल्ली में सील हुए तीन ऑफिस

मालूम हो कि हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में तीन कार्यालयों को सील कर दिया. सूत्रों ने कहा कि शाहीन बाग में पीएफआई फल-फूल रहा है, क्योंकि यहां स्थानीय मुस्लिम समुदाय के बीच उनके गहरे संबंध हैं. सूत्र ने कहा कि वे भोले-भाले मुसलमानों से दोस्ती कर उन्हें पीएफआई का सदस्य बना रहे थे. शुरू में, पीएफआई का केवल एक कार्यालय था. बाद में उन्होंने शाहीन बाग में दो और कार्यालय खोले, जिससे पता चलता है कि उन्होंने इसे अपना घरेलू मैदान बना लिया था.

उपराज्यपाल ने लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर शाहीन बाग में पीएफआई की तीन जगहों को सील करने को कहा. पत्र में कहा गया, पीएफआई के तीन कार्यालय हैं, जो देश विरोधी चीजों से संबंधित अवैध गतिविधियों में शामिल है. अब हम उन्हें सील कर रहे हैं. पीएफआई सदस्यों की पूछताछ से पता चला है कि पीएफआई मुस्लिम युवाओं की पहचान करेगा, खासकर गरीब या मध्यम वर्ग से, जिन्हें बाद में हिंदुत्व विरोधी विचारधारा के साथ जोड़ा गया और प्रशिक्षण दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.