Delhi Lockdown Update: कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद देश के ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. कई राज्यों से नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद कई पाबंदियों में राहत दी गई हैं. हालांकि दुकानों को बंद रखने की टाइमिंग बढ़ाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है. इन सबके बीच शुक्रवार को दिल्ली में DDMA की बैठक होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में कुछ और पाबंदियों में राहत का ऐलान किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि कोरोना मामलो में आई गिरावट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधों में और ढील दिए जाने की संभावना है.
Delhi Disaster Management Authority (DDMA) meeting to be held on 25th February. Further relaxation in COVID restrictions in the national capital in wake of a drop in cases likely to be taken up.
— ANI (@ANI) February 22, 2022
मालूम हो कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने चार फरवरी को नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की अवधि एक घंटे घटाकर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दी थी. नाइट कर्फ्यू के कारण गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को रात 8 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति दी गई थी.
दिल्ली में कनॉट प्लेस के व्यापारियों के संघ ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दुकानें रात 10 बजे तक खुली रखने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर व्यापरियों ने यह अनुरोध किया. यह दूसरी बार है जब नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने बैजल को पत्र लिखा है. व्यापारियों को रहे भारी वित्तीय नुकसान का पत्र में जिक्र किया गया है.
पत्र में कहा गया है, ‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि दिल्ली में दुकानों के बंद होने का समय रेस्तरां की तरह रात 10 बजे तक बढ़ा दिया जाए. उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नाइट कर्फ्यू और अन्य सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली में दुकानें बंद करने का समय रात आठ बजे ही है.’ पत्र में कहा गया है कि समय नहीं बढ़ाए जाने से दुकान मालिकों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है.
(इनपुट; ANI,भाषा)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.