Delhi School News: अगले आदेश तक बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल, CBSE परीक्षाओं के बारे में है यह अपडेट

Delhi School News: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली में जारी की गई कोरोना पाबंदी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

Written by: Parinay Kumar
Published: December 28, 2021, 9:17 PM IST

Delhi School News: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली में जारी की गई कोरोना पाबंदी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने आदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया, ‘डीडीएमए के आदेश का पालन करते हुए, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, NDMC, MCD और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे.’ शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए सर्कुलर में हालांकि CBSE परीक्षाओं को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है. आदेश के अनुसार, ‘ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियां, CBSE रजिस्ट्रेशन और CBSE परीक्षाएं, प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और असाइनमेंट, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी.’

मालूम हो कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘Yellow Alert’ जारी किया है. दिल्ली में ‘Yellow Alert’ तब जारी किया जाता है जब कोरोना संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 फीसदी से अधिक रहती है. DDMA द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि सोमवार रात से लागू किये गये नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है. यह अब रात 10 बजे से शुरू होगा. रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा. इसके साथ-साथ शादी और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 20 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समागम और उत्सव कार्यक्रमों पर पांबदी होगी.

जीआरएपी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो अपनी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होगी, जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री तक बैठ सकते हैं. बसें भी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होंगी. डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि येलो अलर्ट के मुताबिक सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. डीडीएमए के द्वारा मंजूर जीआरएपी के मुताबिक, यदि लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से अधिक रहता है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है. दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 331 नये मामले सामने आए थे, जो नौ जून के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या हैं. सोमवार को एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई थी और संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही, जबकि रविवार को यह दर 0.55 प्रतिशत थी.

उधर, दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए, जो चार जून के बाद से एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई, जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गई. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,107 रोगी दम तोड़ चुके हैं. दिल्ली में इस साल चार जून को कोविड-19 के 523 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी। उस दिन महामारी से 50 मरीजों की मौत हुई थी.

(इनपुट: ANI,भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.