
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Delhi Weather Latest Update: दिल्ली में हालांकि पिछले दो दिन कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन हल्की बारिश होने के बाद दिल्ली में तापमान फिर बढ़ेगा और कुछ दिनों तक गर्मी से ऊमस का प्रकोप जारी रहेगा. इसकी वजह है कि एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों से पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने बताया है कि अभी दिल्लीवासियों को 7-8 जुलाई तक मानसून के लिए इंतजार करना होगा.
उन्होंने बताया कि मानसून का ये ब्रेक या कमजोर मानसून देश के कुछ हिस्सों में 8 जुलाई तक यूं ही जारी रहेगा. इसकी वजह से कही हल्की बारिश होगी कहीं गर्मी जारी रहेगी और बारिश ना के बराबर होगी. इसके साथ ही कई राज्यों मे भीषण बारिश होगी तो कई राज्यों के लोगों को बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा.
Though Delhi witnessed a brief spell of rain, the temperature will once again go up. Western disturbances have moved away and monsoon is not coming till July 7-8. Break or weak monsoon will continue in parts of country till July 8: RK Jenamani Sr scientist, IMD pic.twitter.com/DwdvKlyFjd
— ANI (@ANI) July 4, 2021
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. आज और कल भी दिल्ली और पंजाब के कई हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. इसी तरह उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. वहीं बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.