Delhi Weather Update: बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

Published date india.com Published: June 24, 2021 10:50 AM IST
Delhi Weather
Delhi Weather

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 रहा.

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस रहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.