
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
Rape in JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म (Rape in Jawaharlal Nehru University) का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़िता एमसीए की छात्रा है और उसकी शिकायत के आधार पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विश्वविद्यालय में भाषा विभाग में लैंग्वेज का कोर्स कर रहा है साथ ही वह सीए भी है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़िता ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह एमसीए की पढ़ाई कर रही है और जेएनयू के हॉस्टल में रहती है. वह एक कंपनी के साथ इंटर्नशिप कर रही है. उसने अपने दफ्तर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर स्टेटस में लगा रखी थी. इस कारण आरोपी के साथ उसकी जान पहचान हो गई और आरोपी ने उससे नौकरी के बहाने बातचीत शुरू की.
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को मसैज किया और बताया कि वह भी जेएनयू में पढ़ाई करता है. साथ ही उसने पीड़िता से नौकरी लगवाने का अनुरोध किया. इसके बहाने वह लड़की से चैटिंग करने लगा और इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर फोन पर बात करना भी शुरू कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ते आरोपी ने 14 मई को पीड़िता का रेप किया. इसके लिए उसने पीड़िता को कॉलेस परिसर में स्थित इंडिया कॉफी हाउस बुलवाया और उसने कुछ देर नौकरी की बात की फिर दोस्ती करने की बात की. इसपर जब पीड़िता ने उसे मना किय तो वह पीड़िता को इंडियन कॉफी हाउस के पीछे स्थित अंधेरे क्षेत्र में ले गया और वहां उसने पीड़िता संग दुष्कर्म की और पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया. इस घटना की सूचना पीड़िता ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दी. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.