By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Delhi Monsoon News: दिल्ली में मानसून सामान्य से 12 दिन पहले दे सकता है दस्तक
दिल्ली के मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और इस बार यह 12 दिन पूर्व ही देश की राजधानी में पहुंच सकता है
Monsoon, Delhi, Delhi Monsoon, weather, Rain, Weather News, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में इस साल मानसून (Monsoon) सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है. यह जानकारी (Monsoon News) भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दी. बता दें कि वर्ष 2013 में मानूसन 16 जून तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गया था. पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंच गया था.
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था.
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र दिल्ली के प्रमुख ने कहा, ”मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इस बार यह (मानसून) 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है.”
आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है.
आईएमडी ने कहा, ”अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले 5 से 6 दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख श्रीवास्तव ने कहा कि किसी इलाके में मानसून के आने की घोषणा करने के लिए मोटे तौर पर तीन तथ्यों पर विचार किया जाता है, जिसमें पहला विस्तृत क्षेत्र में बारिश, दूसरा अगले तीन -चार दिन बारिश की संभावना और तीसरा, पूर्वी हवाएं.
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के मुताबिक वर्ष 2013 में मानूसन 16 जून तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गया था. पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंच गया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें