
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Shraddha Murder Case: दिल दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब नई जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा ने मौत से पहले 18 मई को अपनी सहेली को मैसेज किया था- ‘यार, मुझे खबर मिली है’ श्रद्धा वॉकर और उसकी सहेली के बीच कथित चैट का स्क्रीनशॉट बुधवार को सामने आया, जिसमें देखा गया कि मई में जिस दिन उसकी हत्या हुई थी, उस दिन की शाम तक वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी.
स्क्रीनशॉट में देखा गया है कि श्रद्धा ने 18 मई को शाम 4.34 बजे अपनी सहेली को टेक्स्ट मैसेज भेजा था – “यार, मुझे खबर मिली है. मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हो गई हूं.”
उसकी सहेली ने जवाब दिया : “क्या खबर है” लेकिन उसके बाद श्रद्धा चुप हो गई और शाम 6.29 बजे आए सहेली के मैसेज का भी उसने जवाब नहीं दिया था.
उसकी सहेली ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर उसके ठिकाने और सुरक्षा के बारे में पूछा था- “कहाँ हो तुम? क्या तुम सुरक्षित हो?”
आफताब मौत के बाद भी चेहरा देखता था
आरोपी आफताब अमीन पूनावाला हत्या के बाद भी गर्लफ्रेंड का चेहरा देखा करता था, क्योंकि उसने श्रद्धा का कटा हुआ सिर फ्रिज में रखा हुआ था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आफताब उसी कमरे में सोया करता था, जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे. आज खत्म हो रही है आफताब की रिमांड, आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस. उसका नार्को टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद हत्या के कई खुलासे हो सकते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आफताब की श्रद्धा के आलावा कई महिला मित्रों की जानकारी मिली है.
श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था.
पुलिस इस मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है, जिससे आफताब को इस मामले में दोषी ठहराया जा सके.
पुलिस के लिए ये भी एक पहेली बनी हुई है कि क्या हत्या के वक्त श्रद्धा प्रेग्नेंट थी.
श्रद्धा और आफताब के बीच किन वजहों की वजह से लड़ाई हो रही थी, ये अभी तक सामने नहीं आ पाया है.
दिल्ली पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है क्या आफताब अमीन पूनावाला ने कत्ल की साज़िश बनाने के बाद उसे अंजाम देने के लिए दिल्ली के छतरपुर इलाके में मकान किराये पर लिया था.
आफताब ने बताया कि वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में नहलाता रहा. फिर देर रात उसने जमकर शराब पी थी और सो गया था. सुबह जगने के बाद सबसे पहले वह आरी खरीदकर लाया और बाथरूम में पड़े शव में से सबसे पहले उसने श्रद्धा का सिर काटा और फिर बारी-बारी से शव के 35 टुकड़े किए.
शव के टुकड़ों को लगातार वह नल के नीचे पानी से धोता रहा. उसके पानी की टंकी का पूरा पानी खत्म हो गया था. उसने लोगों को बताया कि वह कपड़े धो रहा था जिस वजह से पानी खत्म हो गया है.
10 घंटे तक वह लगातार शव को आरी से काटता रहा और टुकड़ों को धो-धोकर पॉलिथीन में भरता रहा. 10 घंटे के बाद उसने ऑनलाइन खाना मंगवाया, बीयर मंगवाई. खाते वक्त उसने वेबसीरीज देखी और बीयर पीकर सो गया.
18 मई को दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि घर का खर्च कौन चलाएगा. इसी बात पर आफताब ने श्रद्धा का गला घोंट दिया था और हत्या कर दी थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कत्ल के बाद आफताब शाम को 6-7 बजे तक घर आया करता था और देर रात का इंतजार किया करता था. रात दो बजे के बाद वह फ्रिज में रखे हुए शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए निकला करता था…सूत्रों ने बताया कि वह शव के टुकड़ों को काली फॉयल में लपेटकर ले जाया करता था, लेकिन शक से बचने के लिए जंगल में फॉयल से निकालकर फेंका करता था.
सूत्रों ने यह भी बताया, आफताब रोज़ हर रोज़ उसी कमरे में सोता था, जिसमें उसने श्रद्धा का कत्ल करने के बाद उसके शव के टुकड़े किए थे. आफताब हत्या के बाद भी गर्लफ्रेंड का चेहरा देखा करता था, क्योंकि उसने श्रद्धा का कटा हुआ सिर फ्रिज में रखा हुआ था. शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्रिज की सफाई भी की थी.
श्रद्धा के पिता ने कहा है कि, ‘मुझे शुरू से ही लड़का पसंद नहीं था. श्रद्धा को समझाया भी था कि वो इससे दूर रहे, मगर बेटी हमसे ही दूर हो गई. श्रद्धा ने परिवार से ही नाता तोड़ लिया और आफताब के साथ रहने चली गई.’
पुलिस के लिए इस हत्या की गुत्थी सुलझाना इतना आसान नहीं है. क्योंकि मई में हुई इस हत्या का खुलासा इतने दिनों बाद हुआ है और शातिर आरोपी ने शातिराना अंदाज में हत्या को अंजाम दिया है और सबूतों को मिटाने की पूरी कोशिश की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.