Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला के खिलाफ 6,629 पन्नों का आरोप पत्र बक्से में भरकर कोर्ट में किया पेश

Shraddha Walker murder case: अमीन अमीन पूनावाला पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में फेंकने का आरोप है

Published date india.com Published: January 24, 2023 5:30 PM IST
Shraddha murder case: Delhi Police files 6,629-page charge sheet against Aftab Poonawalla in the Saket court
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ मंगलवार को साकेत अदालत में 6,629 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walker murder case) में आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के खिलाफ मंगलवार को साकेत अदालत (Saket court) में 6,629 पन्नों का आरोप पत्र (charge sheet) दायर किया. अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दी.

जब मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने पूछा कि आरोप पत्र कितने पन्नों का है, तो जांच अधिकारी ने कहा कि इसमें 6,629 पन्ने हैं. इस पर न्यायाधीश ने कहा, यह बहुत बड़ा है. आखिरकार आज अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया.

श्रद्धा वाकर हत्या मामले में 150 से अधिक बयान दर्ज किए गए. दिल्ली पुलिस के साउथ रेंज की जॉइंट पुलिस कमिश्नर मीनू चौधरी ने कहा, जिस दिन घटना हुई आरोपी को यह पसंद नहीं था कि वह (श्रद्धा) एक दोस्त से मिलने गई थी, इसी आधार पर वह हिंसक हो गया और घटना घट गई.

अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दी. मंगलवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था. इस दौरान, आफताब ने अदालत से कहा कि वह अपने वकील एम एस खान को बदलना चाहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

श्रद्धा वाकर हत्याकांड पर दक्षिणी रेंज की संयुक्त सीपी मीनू चौधरी ने कहा, हमने आज मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है.

बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में फेंकने का आरोप है. (भाषा-ANI)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.