By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
श्रृद्धा मर्डर केस: आफताब की शेष पॉलीग्राफ जांच सोमवार को होगी, नार्को टेस्ट 5 दिसंबर को संभव
श्रद्धा वालकर मर्डर केस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की बाकी बची पॉलीग्राफ जांच अगले दो दिन में की जाएगी और नार्को विश्लेषण 5 दिसंबर को हो सकता है
नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्या मामले (Shraddha Walkar murder case) में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) की शेष पॉलीग्राफ जांच (polygraph test) अगले दो दिन में की जाएगी और नार्को विश्लेषण (Narco Test) 5 दिसंबर को हो सकता है. इससे पहले एफएसएल, रोहिणी में अपराध दृश्य प्रबंधन विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने कहा था, शेष पॉलीग्राफ सत्र सोमवार को पूरे हो जाएंगे.
सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में सोमवार और मंगलवार को आफताब अमीन पूनावाला के ‘पॉलीग्राफ’ जांच के दो सत्र होंगे. पूनावाला पहले ही पॉलीग्राफ जांच के तीन सत्रों से गुजर चुका है.
पॉलीग्राफ जांच को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है
पॉलीग्राफ जांच को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है. पॉलीग्राफ जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं.
आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी
बता दें कि आफताब पूनावाला ने वालकर (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े करके उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखे रखा और फिर एक-एक करके वे टुकड़े फेंकता रहा. पुलिस ने 12 नवंबर को पूनावाला को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था. 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई. मंगलवार को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (इनपुट:भाषा)
Also Read:
-
नार्को टेस्ट से कैसे जुर्म कबूलते हैं अपराधी? कैसे बातें उगल देते हैं लोग, सबसे पहले कब किया गया था ये टेस्ट?
-
नार्को टेस्ट से कैसे जुर्म कबूलते हैं अपराधी? कैसे बातें उगल देते हैं लोग, सबसे पहले कब किया गया था ये टेस्ट?
-
'महिला के नाम पर धब्बा हैं ममता बनर्जी', कोलकाता केस को लेकर BJP नेता दीप्ति रावत ने साधा निशाना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें