Btsc Recruitment 2026 Last Date To Apply The Application Window Is About To Close Know Every Detail About The Application Process Here
BTSC वर्क इंस्पेक्टर बनने का आखिरी मौका! बंद होने वाली है एप्लीकेशन विंडो, यहां जानें आवेदन से जुड़ी एक- एक बातें
BTSC Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग में वर्क इंस्पेक्टर के 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है. 10वीं पास और ITI पास युवा इसमें आवेदन कर सकता हैं.
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है.बिहार सरकार ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर निकली यह भर्ती उन लोगों के लिए बेहद खास है जो तकनीकी कौशल रखते हैं और बिहार सरकार की नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं. 12 जनवरी 2026, इसमें आवेदन करने का लास्ट डेट है.
493 सीटों पर बंपर वैकेंसी
BTSC ने इस भर्ती अभियान के माध्यम से वर्क इंस्पेक्टर के कुल 493 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है. इन पदों पर चयनित होने वाले एस्पिरेंट्स को बिहार सरकार के विभिन्न तकनीकी विभागों में निर्माण और रखरखाव कार्यों के पर्यवेक्षण (Supervision) की जिम्मेदारी संभालनी होगी.
आवेदन की समय सीमा और वेबसाइट
योग्य उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. वहीं, कैंडिडेट अंतिम समय का इंतजार ना करें, क्योंकि वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं. ऐसे में वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता को सामान्य रखा गया है. वहीं, कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.
इस एज वाले कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन
इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 40 वर्ष और आरक्षित वर्गों (SC/ST) के लिए 42 वर्ष तय की गई है.
परीक्षा का पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
BTSC की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है. उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी. यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. इसमें इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन ट्रेड से संबंधित प्रश्न, गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे. इस इग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी है. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग को 40%, पिछड़ा वर्ग को 36%, और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
Add India.com as a Preferred Source
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट को 100 रुपये का आवेदन फी देना पड़ेगा, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, कार्ड या UPI) से ही संभव है. वहीं, आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट को अपने पास फोटो, हस्ताक्षर और ITI सर्टिफिकेट को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें. फॉर्म सबमिट करने से पहले दी गई जानकारी को दोबारा जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी के कारण आवेदन रद्द किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Education की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.